Infinix ने लॉन्च किया 9 हजार से भी सस्ता 32 इंच Y1 Smart TV, फीचर्स में महंगे टीवी को भी देगा मात

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Infinix Y1 में 32 इंच की HD-ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix 32-inch Y1 Smart TV की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।
  • Infinix Y1 में 32 इंच की HD-ready डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix 32-inch Y1 टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Infinix Y1 में 32 इंच की HD-ready डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने अभी भारतीय बाजार में Infinix 32-इंच Y1 HD स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी एक सुपर किफायती मूल्य टैग के साथ आता है और देश में एंट्री लेवल के स्मार्ट टीवी सेगमेंट को टारगेट करता है। यहां हम आपको इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
 

Infinix 32-inch Y1 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Infinix Y1 में 32 इंच की HD-ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं डिस्प्ले का ब्राइटनेस लेवल 250nits है। इस टीवी में डिस्प्ले पैनल के चारो ओर स्लिम बैजल्स हैं। ऑडियो सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 20W बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 512MB  RAM और 4GB स्टोरेज दी गई है।  

टीवी एंड्रॉइड बेस्ड ओएस पर नहीं चलता है, बल्कि इसमें  Prime Video, Zee5, YouTube, SonyLIV और Aaj Tak जैसे ऐप के साथ एक कस्टम ओएस दिया गया है और ये सभी टीवी पर पहले से इंस्टॉल है। अन्य ऐप्स को ऐप स्टोर के जरिए टीवी पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक ऑप्टिकल पोर्ट, एक लैन पोर्ट, मिराकास्ट और एक कास्ट ऑप्शन दिया गया है। टीवी रिमोट में YouTube, ब्राउजर और प्राइम वीडियो के लिए शॉर्टकट के साथ हॉटकी हैं।
Advertisement
 

Infinix 32 इंच Y1 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix 32-inch Y1 Smart TV की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 18 जुलाई से खरीदा जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart Tv, Cheapest Smart Tv

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.