IND vs AUS 2022 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच आज कब, कहां देखें लाइव?

भारत की ओर से टीम में आज कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है। अगर जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित किया जाता है तो वह बॉलिंग में उमेश यादव की जगह ले सकते हैं।

IND vs AUS 2022 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच आज कब, कहां देखें लाइव?

IND vs AUS T20 मैच में भारत की ओर से टीम में आज कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है।

ख़ास बातें
  • मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा
  • जसप्रीत बुमराह बॉलिंग स्क्वाड में आ सकते हैं नजर
  • मैच का लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज Mastercard T20 इंटरनेशनल का दूसरा मैच होना है। पहले मैच में भारत हार चुका है, इसलिए दूसरे मैच में ब्लू आर्मी दोगुनी ताकत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमला करने मैदान में उतरेगी। पिछले मैच में भारत की ओर से बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन बॉलिंग में टीम चूक गई। फील्डर्स की उंगलियां प्रतिद्वंदी टीम की आक्रामक बैटिंग के सामने कमजोर साबित हुईं, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़े स्कोर वाले मैच में टीम इंडिया को हरा दिया। आज दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होने जा रहा है जो नागपुर के वीरभद्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को आप घर बैठे कैसे और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है। 
 

भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया टी20 मैच कितने बजे होगा शुरू?

IND vs AUS T20 मैच आज शाम को 7.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा। यह मैच नागपुर के वीरभद्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया टी20 मैच को कहां देखें लाइव?

IND vs AUS T20 मैच को आप अपने टीवी सेट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट एचडी चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।

भारत की ओर से टीम में आज कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है।  अगर जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित किया जाता है तो वह बॉलिंग में उमेश यादव की जगह ले सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह/उमेश यादव, युजवेंद्र चहल/आर अश्विन

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में होगी। टीम में आज कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड को देखा जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »