IND vs BAN 1st Test Live: भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच आज से, ऐसे देखें लाइव

IND vs BAN 1st Test Live: भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 08:05 IST
ख़ास बातें
  • IND vs BAN पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
  • मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे।
  • मैच की इंटरनेट के माध्यम से Sony Liv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

IND vs BAN 1st Test Live: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगीं।

IND vs BAN 1st Test Live: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज हाल ही में खत्म हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगीं। यह सीरीज आज 14 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और उनके साथ में चेतेश्वर पुजारा उप कप्तान के तौर पर मौजूद रहेंगे। इंडियन टीम में टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर प्लेयर्स की कमी रह सकती है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के चलते रोहित शर्मा भाग नहीं लेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन इस टेस्ट में दिखाई देंगे। वहीं, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी मैच में नहीं रहेंगे। इनकी जगह नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को मौका दिया गया है। 

दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों के इतिहास पर नजर डालें तो भारत को बांग्लादेश अभी तक टेस्ट मैच में हरा नहीं पाया है। दोनों देशों की टीमों के बीज 11 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 में भारत जीता है और 2 मैचों का कोई निर्णय नहीं हो पाया। ऐसे में बांग्लादेश पर पहले से ही रिकॉर्ड का दबाव रहेगा। जिसका फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। 
 

IND vs BAN 1st Test Match 2022 कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) पहला टेस्ट मैच आज बुधवार, यानी 14 दिसंबर को चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs BAN 1st Test Match 2022  कितने बजे होगा शुरू?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
 

IND vs BAN 1st Test Match 2022  कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे। मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर देख सकते हैं। 
Advertisement
इसके अलावा आप मैच की इंटरनेट के माध्यम से Sony Liv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग 11:
Advertisement
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.