Huawei Vision Smart Screen 4 टीवी 65,75,86 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, AI फीचर्स के साथ जानें कीमत

Huawei Vision Smart Screen 4 के 65 इंच मॉडल की कीमत 4999 yuan (लगभग 57,689 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने बाजार में Huawei Vision Smart Screen 4 लॉन्च किया है।
  • Huawei Vision Smart Screen 4 में 65, 75 और 86 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Vision Smart Screen 4 के 65 इंच मॉडल की कीमत 4999 yuan है।

Huawei Vision Smart Screen 4 में 65, 75 और 86 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने बाजार में Huawei Vision Smart Screen 4 लॉन्च किया है जो कि बीते साल पेश हुए Huawei Smart Screen 3 4K TV का अपग्रेड वर्जन है। नया 4K टीवी 3 अलग-अलग साइज में आता है, इसमें एक बेहतर AI बेस्ड हाई-डेफिनिशन कैमरा है। नई टीवी सीरीज आज चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। यहां हम आपको Huawei Vision Smart Screen 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Vision Smart Screen 4 की कीमत


Huawei Vision Smart Screen 4 के 65 इंच मॉडल की कीमत 4999 yuan (लगभग 57,689 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 6499 yuan (लगभग 75,054 रुपये) और 86 इंच मॉडल की कीमत 8999 yuan (लगभग 1,03,941 रुपये) है।


Huawei Vision Smart Screen 4 के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Vision Smart Screen 4 में 65, 75 और 86 इंच की डिस्प्ले दी गई है। टीवी में 1.5 मिमी अल्ट्रा-नेरो बेजल, 98 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाइड फील्ड व्यू दिया गया है। यह वन-पीस मेटल बॉडी डिजाइन से लैस है। यह हाई पावर स्टील प्लेट मैटेरियल से तैयार किया गया है। इसे माइक्रोन-ग्रेड क्वार्ट्ज रेत से पॉलिश किया गया है। 4K पैनल 2304 इंटेलीजेंट लाइट कंट्रोल पार्टिशन के साथ आता है और रियल टाइम इमेज विशेषताओं का विश्लेषण कर सकता है। ब्राइटनेस को सटीक तौर पर एडजेस्ट किया जा सकता है। टीवी HarmonyOS 4.2 पर चलता है।

पैनल 92% DCI-P3 वाइड कलर गेमुट का सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि अधिकतर कलर्स नजर आते हैं। कंपनी के अनुसार, टीवी ऐसे कलर्स दिखाता है जो विविड और रियल हैं। यह स्मार्ट टीवी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज से लैस है। इसमें एक हाई परफॉर्मेंस 4-कोर AI विजन चिप दिया गया है। चिपसेट 4K 120 FPS डिकोडिंग का सपोर्ट करता है।
Advertisement

यह चिपसेट AI बेस्ड प्रोसेसिंग करने के लिए 1.6TNPU का दावा करता है। पिछले मॉडल के मुकाबले इस बार बूट-अप भी तेज हुआ है। यह वीडियो कॉल पोर्ट्रेट ट्रैकिंग और बच्चों के बैठने की मुद्रा को चेक करने जैसे AI फीचर्स को पावर प्रदान करता है। चिप सुपर रेजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करती है, जो कंटेंट में सुधार कर सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 x एचडीएमआई 2.1 इंटरफेस प्रदान करता है, जो 4K 120 हर्ट्ज सिग्नल इनपुट, ईएआरसी ऑडियो एन्हांसमेंट, 3-वे 48 जीबीपीएस फुल बैंडविड्थ और वीआरआर और एएलएम का सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स इस टीवी पर अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन कंसोल गेम का आनंद ले सकते हैं। पैनल गेम्स के लिए 240Hz हाई रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.