IPL 2024 auction Live : आईपीएल 2024 के लिए प्‍लेयर्स की नीलामी आज, इस OTT पर देखें लाइव

IPL 2024 auction Live : आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी के पास 262.5 करोड़ रुपये हैं। इस रकम से खिलाड़‍ियों को अपने साथ किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 10:33 IST
ख़ास बातें
  • आईपीएल 2024 के लिए प्‍लेयर्स की नीलामी आज
  • 10 क्रिकेट टीमों के लिए ऑक्‍शन में 77 स्‍लॉट खाली
  • इस ऑक्‍शन को ओटीटी पर देखा जा सकेगा लाइव

आप इस ऑक्‍शन को लाइव घर बैठे अपने टीवी और मोबाइल आदि पर देख सकते हैं।

Photo Credit: Jio Cinema

How to Watch IPL 2024 auction Live : आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्‍शन आज 19 दिसंबर को होने जा रहा है। यह ऑक्‍शन दुबई में होगा। आईपीएल की 10 क्रिकेट टीमों के लिए ऑक्‍शन में 77 स्‍लॉट खाली हैं। 332 क्रिकेट खिलाड़‍ियों के लिए इस ऑक्‍शन में बोली लगेगी। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी के पास 262.5 करोड़ रुपये हैं। इस रकम से खिलाड़‍ियों को अपने साथ किया जा सकेगा। इस ऑक्‍शन में तमाम लोगों की दिलचस्‍पी है, क्‍योंकि कई प्‍लेयर अब नई टीमों का हिस्‍सा बन जाएंगे। आप इस ऑक्‍शन को लाइव घर बैठे अपने टीवी और मोबाइल आदि पर देख सकते हैं। कब और कहां देख सकते हैं आईपीएल 2024 का ऑक्‍शन, आइए जानते हैं। 

IPL 2024 के ऑक्‍शन में सबसे बड़ा मौका कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है। टीम के पास 12 स्‍लॉट खाली हैं। यह भी देखना दिलचस्‍प होगा कि हार्दिक पांड्या को कौन खरीदता है। गौरतलब है कि पांड्या गुजरात टाइटन्‍स के कप्‍तान थे। मिनी ऑक्‍शन में 77 स्‍लॉट में से 30 विदेशी खिलाड़‍ियों के लिए हैं। तमाम फ्रेंचाइजी बेस्‍ट को अपने साथ रखना चाहेंगी। उनकी दिलचस्‍पी ऑलराउंडर प्‍लेयर्स से लेकर फास्‍ट बॉलर्स में हो सकती है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आगामी आईपीएल के सीजन में तमाम देशों के खिलाड़ी पूरे सीजन मौजूद रहेंगे। ऑस्‍ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज, अफगानिस्‍तान के प्‍लेयर पूरे सीजन खेलेंगे, जबकि इंग्‍लैंड के प्‍लेयर लिमिटेड टाइम के लिए आएंगे। अभी तक की जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2024 अगले साल 22 मार्च से शुरू हो सकता है। यह मई तक चलेगा। 
 

How To Watch IPL 2024 Auction Live on OTT 

जैसाकि हमने बताया आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्‍शन दुबई में आयोजित किया जा रहा है। यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। टीवी पर इस ऑक्‍शन को स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। अगर आप ओटीटी पर इस ऑक्‍शन को देखना चाहते हैं, तो इसकी स्‍ट्रीमिंग के लिए JioCinema ऐप का रुख करें। जियोस‍िनेमा की वेबसाइट पर भी ऑक्‍शन को लाइव देखा जा सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.