ये छोटा सा डिवाइस आपके पुराने टीवी को भी बना देगा स्मार्ट टीवी, जानें कैसे

ओटीटी ऐप्स का मजा लेने के लिए पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire TV Stick 4K में 2GB RAM दी गई है।
  • Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत 6,499 रुपये है।
  • Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 3,999 रुपये है।

Photo Credit: Unsplash/Glenn Carstens-Peters

आज के समय में स्मार्ट टीवी का जमाना है, जिससे ऑनलाइन अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और अन्य ओटीटी ऐप्स के जरिए देश और दुनिया का कंटेंट देखा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए स्मार्ट टीवी की जरूरत होती है। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं और आप पुराना टीवी उपयोग कर रहे हैं तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां आप अपने पुराने टीवी को आसानी से स्मार्ट टीवी में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए आपको टीवी बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि एक डिवाइस लाने की जरूरत है जो कि आपको पुराने टीवी में ही स्मार्ट टीवी का अनुभव प्रदान करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी बनाने वाले डिवाइस

Amazon Fire TV Stick 4K
Amazon Fire TV Stick 4K में 2GB RAM दी गई है। TV Stick 4K अल्ट्रा एचडी इमेज क्वालिटी, डॉल्बी विजन, एचडीआर, एचएलजी और एचडीआर10+ का सपोर्ट करता है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का भी सपोर्ट मिलता है। यह एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ आता है। यह टीवी स्टिक रियल, अल्ट्रा-सिनेमैटिक वीडियो कंटेंट प्रदान करता है। यूजर्स घर पर एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रीमिंग का लाभ ले सकते हैं। यूजर्स इसके जरिए आसानी से Netflix, YouTube और Prime Video वीडियो जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस से कंटेंट देख सकते हैं। Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत 6,499 रुपये है। 

Amazon Fire TV Stick Lite
Amazon Fire TV Stick Lite एक Alexa Voice Remote Lite के साथ आती है। इसमें 8GB स्टोरेज दी गई है जो कि फुल-एचडी 1080 पिक्सल में कंटेंट स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करती है। इसके रिमोट में Amazon Prime Video, Netflix और Amazon Music एक्सेस करने के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें फायर टीवी स्टिक पर सभी ऐप्स को एक्सेस करने का शॉर्टकट भी है। यूजर्स वॉयस बटन का इस्तेमाल करके Alexa तक पहुंच सकते हैं। Amazon के साथ में दिए गए रिमोट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 3,999 रुपये है। 

Amazon Fire TV Stick 4K Select 
Amazon Fire TV Stick 4K Select एक नया एंट्री लेवल 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस है। यह डिवाइस HDR10+ के साथ 4K अल्ट्रा एचडी स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है। इसके जरिए यूजर्स प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, यूट्यूब और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट देख सकते हैं। इसमें आसान नेविगेशन और कंटेंट कंट्रोल के लिए एलेक्सा वॉयस फंक्शनलिटी भी मिलता है। Amazon Fire TV Stick 4K Select की कीमत 5,499 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  2. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.