Hisense Vidda S75 4K TV, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Hisense Vidda S75 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टीवी में 4K HDR10 स्क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 10:16 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 18W के स्पीकर मिलते हैं।
  • इसमें Dolby और DTS का सपोर्ट है।
  • टीवी में वॉयस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

टीवी में 18W के स्पीकर मिलते हैं। इसमें Dolby और DTS का सपोर्ट है।

Photo Credit: ITHome

Hisense की ओर से नया टीवी Hisense Vidda S75 लॉन्च किया गया है। यह एक 4K टीवी है जिसमें हाई रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ी स्क्रीन दी गई है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले है। अपने हाई रिफ्रेश रेट के चलते इसमें मोशन ब्लर बहुत कम देखने को मिलेगा, इसलिए रेसिंग और गेमिंग आदि कंटेंट के शौकीन यूजर्स के लिए यह टीवी काफी उपयोगी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं इस टीवी के बारे में सबकुछ। 
 

Hisense Vidda S75 4K TV price

Hisense Vidda S75 टीवी के अगर स्पेसिफिक मॉडल की बात करें तो यह 75V1K-M बताया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3299 युआन (लगभग 37,904 रुपये) है।
Advertisement
 

Hisense Vidda S75 4K TV specifications

Hisense Vidda S75 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टीवी में 4K HDR10 स्क्रीन दी गई है। इसमें 10.7 बिलियन कलर्स हैं। यह 2301 इमेज पार्टीशन को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यह कलर्स बहुत सटीक तरीके से दिखा सकता है। साथ ही पिक्चर में डिटेल्स काफी अच्छे दिखाई देंगे। टीवी में लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है, यानि कि आंखों से स्क्रीन से होने वाले नुकसान से यह बचा सकेगा। टीवी 6 हाई 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 120Hz MEMC सपोर्ट है। यह मोशन ब्लर को कम करता है और तेज गति वाले सीन्स को भी क्लियर दिखाता है। 

टीवी में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है। इसमें वन क्लिक 120Hz फास्ट मोड है। यानि कि एक क्लिक में ही यह सीधे 120Hz के रिफ्रेश रेट में शिफ्ट हो जाता है जिससे गेमिंग के लिए बहुत उपयोगी बन जाता है। साथ ही एक्शन मूवी या कंटेंट देखने का मजा दोगुना हो जाता है। टीवी में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है। 
Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो 2.4G/5GHz WiFi, Bluetooth 5.0, दो HDMI2.1 पोर्ट, और दो USB2.0 पोर्ट दिए गए हैं। टीवी में CEC पावर ऑफ लिंकेज, क्लाउड गेमिंग आदि का सपोर्ट है। साउंड की बात करें तो टीवी में 18W के स्पीकर मिलते हैं। इसमें Dolby और DTS का सपोर्ट है। टीवी में वॉयस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.