65 और 55 इंच में Hisense S7N Canvas TV हुआ 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, दीवार पर दिखता है आर्टपीस जैसा!

Hisense S7N Canvas TV एक स्मार्ट TV है जिसमें मैटे स्क्रीन लगी है।

65 और 55 इंच में Hisense S7N Canvas TV हुआ 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च, दीवार पर दिखता है आर्टपीस जैसा!

S7N Canvas TV में 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Hisense S7N Canvas TV एक स्मार्ट TV है जिसमें मैटे स्क्रीन लगी है।
  • इसमें एक खास Art Mode दिया गया है।
  • स्मार्ट TV में मोशन डिटेक्टर भी दिया गया है।
विज्ञापन
Hisense ने नया Canvas TV लॉन्च किया है। यह कंपनी का S7N Canvas TV है जो दीवार पर एक आर्ट पीस की तरह भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। टीवी की खूबी यह है कि जब यह इस्तेमाल में नहीं होता है तो खुद ही एक आर्ट फ्रेम में बदल जाता है। टीवी में इस तरह के सेंसर लगे हैं जिससे यह कमरे में व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेता है। यह Google TV पर चलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Hisense S7N Canvas TV price

Hisense S7N Canvas TV से कंपनी ने कुछ महीने पहले पर्दा उठाया था। अब यह मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। टीवी को अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया है। टीवी के 55 इंच मॉडल की कीमत $999 (लगभग 83,000 रुपये) है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत $1,299.99 (लगभग 1,08,000 रुपये) है। इसे Amazon और Best Buy जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Hisense S7N Canvas TV specifications

Hisense S7N Canvas TV एक स्मार्ट TV है जिसमें मैटे स्क्रीन लगी है। इसमें एक खास Art Mode दिया गया है। जिसकी मदद से यह इस्तेमाल में न होने पर एक आर्टवर्क में बदल जाता है। यह 65 इंच साइज में आता है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसे सैमसंग के The Frame TV के मुकाबले में उतारा है। 

S7N Canvas TV में 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz गेम मोड प्रो वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 48Hz से 144Hz के बीच में एडजस्ट होता रहता है। इसमें मल्टी चैनल सराउंड साउंड है और RGB लाइट सेंसर है। यह सेंसर खुद से ही कलर टेम्परेचर और स्क्रीन ब्राइनटनेस को लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से एडजस्ट कर लेता है।

स्मार्ट TV में मोशन डिटेक्टर भी दिया गया है। यह कमरे में किसी व्यक्ति की मौजूदगी होने पर अलग-अलग तरह के आर्टवर्क को रेगुलेट करता है। इसमें 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं और 2 USB पोर्ट हैं। इसमें एक RCA कम्पोजिट वीडियो इनपुट है और RF एंटिना पोर्ट भी है। टीवी बैकलिट वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ आता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »