आज रिलीज हो रहा Harry Potter : रिटर्न टू हॉगवर्ट्स, यहां देख सकते हैं

यह शो एक फ्रेंड्स रीयूनियन स्पेशल है, जहां कोई मेजबान या स्‍पेशल गेस्‍ट नहीं है। सभी लोग एक-दूसरे से बात करेंगे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 जनवरी 2022 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Video हैरी पॉटर रीयूनियन शो का स्ट्रीमिंग पार्टनर है
  • शो के ग्‍लोबल प्रीम‍ियर से एक घंटे बाद एमेजॉन इसे रिलीज करेगा
  • हैरी पॉटर फ‍िल्‍मों के लाखों फैंस इस शो का इंतजार कर रहे हैं

भारत में इस शो को आप 1 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से स्ट्रीम कर सकते हैं।

Photo Credit: HBO Max/Warner Bros

हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने पर आज यानी 1 जनवरी को खास सेलिब्रेशन हो रहा है। आज ‘हैरी पॉटर : रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' (Harry Potter: Return to Hogwarts) शो दुनियाभर में स्‍ट्रीम हो रहा है। हैरी पॉटर सीरीज की पहली फ‍िल्‍म की 20वीं एनवर्सरी मनाने के लिए फ‍िल्‍म की तिकड़ी यानी डैनियल रैडक्लिफ (हैरी पॉटर), एम्मा वॉटसन (हर्मियोन ग्रेंजर) और रूपर्ट ग्रिंट (रॉन वीस्ली) एक साथ आएंगे। हैरी पॉटर सीरीज की पहली किताब ने साल 2017 में अपने 20 साल पूरे कर लिए थे। अब इस सीरीज की पहली फ‍ि‍ल्‍म अपनी 20वीं एनवर्सरी मना रही है। इस मौके पर हैरी पॉटर फिल्मों के कलाकारों और क्रू के अन्य सदस्यों के साथ रैडक्लिफ, वॉटसन और ग्रिंट ‘वॉर्नर ब्रदर्स' के लंदन स्‍टूडियो में नजर आएंगे। यह शो एक फ्रेंड्स रीयूनियन स्पेशल है, जहां कोई मेजबान या स्‍पेशल गेस्‍ट नहीं है। सभी लोग एक-दूसरे से बात करेंगे। अपने अनुभव शेयर करेंगे और फ‍िल्‍म के अपने किरदार के बारे में बताएंगे।
 
 

Harry Potter : Return to Hogwarts की इंडिया रिलीज डेट 

हैरी पॉटर रीयूनियन दो घंटे तक चलने वाला स्पेशल शो है। 1 जनवरी को यह शो दुनिया भर में शुरू हो गया है। ‘हैरी पॉटर: रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' दुनिया के बाकी देशों की तरह भारत में भी आज से देखा जा सकेगा। हैरी पॉटर फ‍िल्‍मों के लाखों फैंस इस शो का इंतजार कर रहे हैं। 
 
 

Harry Potter: Return to Hogwarts का इंडिया रिलीज टाइम

भारत में इस शो को आप 1 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से स्ट्रीम कर सकते हैं। अमेरिका में हैरी पॉटर रीयूनियन 12am PT / 3am ET पर HBO Max में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के हिसाब से यह दोपहर डेढ़ बजे का वक्‍त है, लेकिन आप यह शो एक घंटे की देरी से यानी दोपहर 2:30 बजे से स्‍ट्रीम कर सकेंगे। इसकी वजह यह है कि भारत में Amazon Prime Video हैरी पॉटर रीयूनियन शो का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। शो के ग्‍लोबल प्रीम‍ियर से एक घंटे बाद एमेजॉन इसे रिलीज करेगा। अगर आपके पास एमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन है, तो आप इस शो को देख सकते हैं। इसकी कीमत 179 रुपये प्रति माह है। 


दिसंबर में HBO Max ने हैरी पॉटर रीयूनियन का 90 सेकंड का ट्रेलर अनवील किया था। इसके बाद से ही फैंस इस शो का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक, हैरी पॉटर फ‍िल्‍मों के कलाकर इस शो में अपने अनुभव शेयर करेंगे। बताएंगे कि अपने किरदार के बारे में वो कैसा महसूस करते हैं। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Prime video, HBO Max, Harry Potter
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.