75,65,55 और 43 इंच डिस्प्ले के साथ Haier S800QT QLED टीवी हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Haier S800QT QLED सीरीज में 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Haier S800QT QLED सीरीज की शुरुआती कीमत 38,990 रुपये है।
  • Haier S800QT QLED सीरीज में 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 43 इंच डिस्प्ले है।
  • Haier S800QT QLED सीरीज में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Haier S800QT QLED में 55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Haier

Haier अप्लायंसेज इंडिया ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Haier S800QT QLED  को लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज 4 स्क्रीन साइज 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच में आती है। होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई इस सीरीज में 4K QLED डिस्प्ले है। यहां हम आपको Haier S800QT QLED के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Haier S800QT QLED सीरीज की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Haier S800QT QLED सीरीज की शुरुआती कीमत 38,990 रुपये है। उपलब्धता के मामले में यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।


Haier S800QT QLED सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Haier S800QT QLED सीरीज में 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि बेहतर मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें कोर क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ बेहतर कलर्स, वाइब्रेंट विजुअल और 4K डिस्प्ले शानदार अनुभव प्रदान करती है। डॉल्बी विजन एटमॉस के साथ यूजर्स फिल्मों, शो, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और अपने गेम्स के दौरान बेहतर अनुभव पा सकते हैं। नई सीरीज होम एंटरटेनमेंट में नया स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है, जो यूजर्स को एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर डिजाइन प्रदान करती है।
Advertisement

इसमें गूगल टीवी का सपोर्ट मिलता है, जिसके साथ ऐप्स, कंटेंट और स्ट्रीमिंग सर्विस की एक बेहतर रेंज प्रदान की जाती है। नए टीवी फास्ट पेस एक्शन सीक्वेंस के दौरान अल्ट्रा-स्मूद मोशन रिप्रोडक्शन और लो मोशन ब्लर प्रदान करती है, जो DLG टेक्नोलॉजी के साथ इमर्सिव व्यूइंग अनुभव पेश करती है। टीवी ऑटोमैटिक तौर पर कंटेंट का पता लगाता है और रिफ्रेश रेट को एडजेस्ट करता है। इसमें पहले से कहीं ज्यादा लो लेटेंसी मिलती है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

इसमें MEMC दिया गया है जो यूआई तेज और स्मूथ है और हर फ्रेम में क्लियरिटी प्रदान करता है। यह टीवी आपके मूवी देखने और गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। वेरिएबल रिफ्रेश रेट और DLG 120Hz से लैस है। यह सीरीज हेंड्स फ्री वॉयस कमांड के जरिए बेहतर कंट्रोल प्रदान करती है। हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल की पावर के साथ, यूजर्स आसानी से सेटिंग्स एडजेस्ट कर सकते हैं, चैनल स्विच कर सकते हैं, कंटेंट सर्च कर सकते हैं और कई अन्य काम कर सकते हैं। यह सब करने के लिए सिर्फ 'ओके Google' कहकर  काम हो सकता है। एडवांस माइक्रो-डिमिंग टेक्नोलॉजी के जरिए फोटो की क्वालिटी और डिटेल्स बेहतर होती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.