Haier ने भारत में लॉन्च किए 85-इंच साइज तक के 4 स्मार्ट TV, कीमत Rs 67,990 से शुरू

Haier ने बताया है कि 4K स्मार्ट TVs की शुरुआती कीमत 67,990 रुपये है और ये चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • 4K स्मार्ट TVs की शुरुआती कीमत 67,990 रुपये है
  • ये चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे
  • Haier M80F सीरीज में Mini LED और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में अपनी M80F सीरीज Mini LED 4K Smart TVs लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। ये स्मार्ट टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision IQ जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।  Haier ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि 4K स्मार्ट TVs की शुरुआती कीमत 67,990 रुपये है और ये चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Haier M80F सीरीज में Mini LED और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फास्ट-मोशन कंटेंट में स्मूदनेस बनी रहती है। HDR सपोर्ट के साथ 4K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन बेहतर ब्राइटनेस और कलर एक्सप्रेशन देने का दावा करती है। TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ ये टीवी आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का दावा करते हैं।
Advertisement

साउंड सिस्टम को ब्रिटिश ऑडियो ब्रांड KEF ने ट्यून किया है, जिसमें 2.1-चैनल स्पीकर्स, सबवूफर, Dolby Atmos और dbx-tv सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे आपको घर पर ही सिनेमैटिक और बैलेंस्ड ऑडियो का अनुभव मिलेगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें DLG टेक्नोलॉजी, ALLM (Auto Low Latency Mode) और VRR (Variable Refresh Rate) दिए गए हैं, जिससे लैग कम होगा और मूवमेंट ज्यादा स्मूद लगेगा। Shadow Enhancement और Aiming Aid जैसे एडवांस फीचर्स गेमप्ले को और शार्प बनाते हैं।

ये टीवी Google TV OS पर काम करते हैं और HaiSmart App, HaiCast Screen Mirroring को सपोर्ट करते हैं। HDMI 2.1 पोर्ट्स के साथ ये टीवी कंसोल गेमिंग और हाई-रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग सपोर्ट करते हैं। इसके साथ बॉक्स में एक USB Type-C और सोलर चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्ट रिमोट मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.