Haier ने 55, 65 और 77 इंच स्क्रीन, 144Hz, 65W पावर साउंड वाले OLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है
  • C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है
  • टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं

टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में इसके लेटेस्ट OLED TV पेश किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में C90 और C95 मॉडल्स को उतारा है। C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है जबकि C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में स्लीक, बेजल लैस, मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी की बदौलत ये स्मूद मोशन और कम से कम ब्लर वाला व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। आइए जानते हैं टीवी की कीमत क्या है, और ये कौन से खास फीचर्स से लैस होकर आते हैं। 
 

Haier C90, C95 OLED TV Price

Haier C90 स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत Rs. 1,29,990 रखी गई है जबकि Haier C95 स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत Rs. 1,56,990 रखी गई है। इन्हें Haier की भारतीय वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल 1 मई से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर, और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। 
 

Haier C90, C95 OLED TV Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है जबकि C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में स्लीक, बेजल लैस, मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी हैं। MEMC टेक्नोलॉजी के चलते ये स्मूद मोशन और कम से कम ब्लर वाला व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। गेमिंग के लिए C95 मॉडल में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, C90 मॉडल में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

साउंड के लिए दोनों ही मॉडल्स में 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है जिसके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट है। C95 में Harman Kardon स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी में 50W साउंड सिस्टम मिलता है। जबकि 77 इंच C90 मॉडल में सबसे पावरफुल 65W आउटपुट सिस्टम दिया गया है। dbx-tv टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें हाइ-क्वालिटी, सिंक्रॉनाइज्ड साउंड मिलती है। 

Haier के ये नए OLED TVs ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Google TV पर रन करते हैं। टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ कंपनी ने सोलर पावर्ड रिमोट दिया है जो ईको-फ्रेंडल चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट भी मिल जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
  2. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.