65, 55इंच डिस्प्ले के साथ Haier C11 OLED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Haier C11 OLED TV में 55-इंच और 65-इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। यह वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन की पेशकश करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Haier C11 OLED TV में 55-इंच और 65-इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • नया स्मार्ट टीवी Dolby Vision IQ के साथ 120Hz डिस्प्ले प्रदान करता है।
  • Haier C11 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है।

Haier C11 OLED TV में 55 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया स्मार्ट टीवी शामिल करते हुए C11 OLED टीवी लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्ट टीवी Dolby Vision IQ के साथ 120Hz डिस्प्ले प्रदान करता है। हायर के स्मार्ट टीवी में 50W हरमन कार्डन स्पीकर भी हैं और यह दो स्क्रीन साइज 65-इंच और 55-इंच में आता है। यहां हम आपको Haier C11 OLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Haier C11 OLED TV की कीमत


Haier C11 OLED TV की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है। उपलब्धता के मामले में यह देश में Haier ई-स्टोर और ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
Haier C11 OLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Haier C11 OLED TV में 55-इंच और 65-इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। यह वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन की पेशकश करती है और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्ट टीवी Google TV फीचर्स के साथ आता है, जिसमें इजी कंट्रोल के लिए वॉयस रिक्निशन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसके जरिए यूजर्स चैनल बदलने, वॉल्यूम एडजेस्ट करने या इजी वॉयस कमांड के साथ कंटेंट सर्च करने में मदद करता है। इससे रिमोट की जरूरत खत्म हो जाती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, क्रोमकास्ट, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी 2.0 शामिल हैं। Haier C11 OLED TV में अल्ट्रा-स्लिम बेजल-लेस डिजाइन है। स्मार्ट टीवी इन-बिल्ट साउंड बार के साथ भी आता है। हायर का स्मार्ट टीवी वैरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ मोशन कॉम्पेंसेशन टेक्नोलॉजी (एमईएमसी) फीचर के साथ आता है। डबल-लाइन गेट फीचर गेमिंग लवर्स के लिए बेस्ट है। यह स्मूथ और शार्प पिक्चर के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है।

Haier Appliances India के प्रेसिडेंटअध्यक्ष एनएस सतीश ने कहा, "हम फेस्टिवल सीजन से पहले भारतीय बाजार में Haier OLED TV पेश करते हुए उत्साहित हैं। हमारा मिशन हमेशा न्यू टेक्नोलॉजी के साथ अपने ग्राहकों के लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना रहा है। इसकी शानदार 120 हर्ट्ज डॉल्बी विजन आईक्यू डिस्प्ले, हरमन कार्डन स्पीकर के साथ इमर्सिव ऑडियो, अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स के साथ भारतीय परिवारों के मनोरंजन के तरीके को बदल देगा। C11 OLED TV अपने सेगमेंट में बेस्ट इनोवेशन के साथ यूजर्स के एक्सपीरियंस को ज्यादा खास बना देगा।''
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.