75, 65 इंच के 4K QD-मिनी स्मार्ट LED TV भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Haier M95E series TV : इन टीवी में 3840 x 2160 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन मिलता है। 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Haier M95E सीरीज कंपनी के प्रीमियम टीवी हैं।
  • इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा
  • 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट जनरेट करते हैं नए हायर टीवी

इन्‍हें प्रमुख र‍िटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। नए टीवी 2 साल की वॉरंटी के साथ आते हैं। 

Haier ने भारत में नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये कंपनी की फ्लैगशिप M95E सीरीज में आते हैं और QD-Mini LED 4K टीवी हैं, जिनका स्‍क्रीन साइज 65 और 75 इंच है। इन टीवी में 3840 x 2160 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन मिलता है। 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें क्‍वांटम डॉट टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है, जो टीवी की पीक ब्राइटनैस को 2000 निट्स तक ले जाती है। दावा है कि इन टीवी को टीयूवी राइनलैंड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी ये आंखों को बहुत नुकसान नहीं पहुंचाते। और क्‍या खूबियां हैं नए Haier 65 और 75 इंच टीवी में, आइए जानते हैं। 
 

Haier M95E series TV Price in india 

Haier M95E सीरीज QD-मिनी LED 4K TV की कीमत 1,55,990 रुपये से शुरू होती है। इन्‍हें प्रमुख र‍िटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। नए टीवी 2 साल की वॉरंटी के साथ आते हैं। 
 

Haier M95E series TV Specifications, features 

Haier M95E सीरीज कंपनी के प्रीमियम टीवी हैं। इन्‍हें 65 और 75 इंच में लाया गया है। यानी ये उन यूजर्स के लिए मुफीद हैं, जिन्‍हें बड़े टीवी की तलाश है। स्‍लीक डिजाइन इनकी एक और खूबी है, जिससे डिस्‍प्‍ले निखरकर आता है। जैसाकि हमने बताया नए हायर टीवी में QD मिनी LED का यूज हुआ है और ये 3840 x 2160 रेजॉलूशन के साथ 4K पिक्‍चर क्‍वॉलिटी जनरेट करते हैं। डिस्‍प्‍ले में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्‍मूद विजुअल्‍स आते हैं। 

Dolby Vision IQ, HLG, HDR10+ इन टीवी की अन्‍य प्रमुख खूबियां हैं। 2000 निट्स की पीक ब्राइटनैस इनमें उभरती है, जिससे कॉर्नर के विजुअल्‍स भी अच्‍छे दिखाई देते हैं। ये टीवी कम ब्‍लू लाइट पैदा करते हैं इसीलिए इन्‍हें टीयूवी राइनलैंड सर्टिफ‍िकेशन मिला है। इसका फायदा है कि आप लंबे वक्‍त तक टीवी देख सकते हैं। 
Advertisement

Haier M95E सीरीज के दोनों टीवी में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज है। प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है, जो कम से कम क्‍वॉड कोर होना चाहिए। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में HDMI 2.1, Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाते हैं। 

ये टीवी 60वॉट का पावर साउंड आउटपुट जनरेट करते हैं साथ में डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट है और हरमन कार्डन के सबवूफर दिए गए हैं। दोनों टीवी गूगल टीवी से पैक्‍ड हैं यानी ढेरों मनपसंद ऐप्‍स को इनमें डाउनलोड किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.