Google Home और Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Google Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च हो गए हैं। गूगल होम की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, गूगल होम मिनी के लिए आपको चुकाने होंगे 4,499 रुपये।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2018 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Google Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च
  • गूगल होम की कीमत 9,999 रुपये है, गूगल होम मिनी मिलेगा 4,499 रुपये का
  • गूगल की भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च करने की थी योजना

गूगल होम स्पीकर लॉन्च

Google Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च हो गए हैं। गूगल होम की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, गूगल होम मिनी के लिए आपको चुकाने होंगे 4,499 रुपये। दोनों स्पीकर की सेल जल्द ही शुरू हो जाएगी।  बता दें कि गूगल ने अपने स्मार्ट स्पीकर को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी। याद रहे कि कुछ महीने पहले ही टेक्नोलॉजी कंपनी अमेज़न ने भी भारतीय मार्केट में ईको, ईको डॉट और ईको प्लस स्मार्ट स्पीकर उतारे थे।

Google ने अपने स्मार्ट स्पीकर Google Home को 2016 में लॉन्च किया था। जहां Amazon के Echo सीरीज़ के स्पीकर एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं, वहीं गूगल होम में गूगल असिस्टेंट से मदद मिलेगी। अगर आप Google Home खरीदते हैं तो आप अपने डिवाइस से इंटरेक्ट कर पाएंगे। दोनों ही स्पीकर शुरुआत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, रिलायंस डिजिटल स्टोर समेत देशभर की दुकानों में भी इनकी बिक्री आगे चलकर शुरू हो जाएगी। इस साल के अंत तक हिंदी सपोर्ट भी इन होम स्पीकर में जोड़ा जाएगा। पता चला है कि गूगल होम मैक्स को लेकर कंपनी की अभी कोई योजना नहीं है।

इसके लिए सेटअप के दौरान आपको अपनी आवाज़ की पहचान देनी होगी। जैसे ही यह स्पीकर आपकी आवाज़ का आदी हो जाएगा, यह आपके द्वारा दिए गए निर्देशों को आसानी से समझ जाएगा। यह डिवाइस गाने प्ले करने के अलावा आपके घर के भी कई काम कर सकता है। आपके किसी सवाल का भी जवाब मिल जाएगा, जिसके लिए आमतौर पर गूगल पर सर्च करना पड़ता है। Google Home के बेस को बदलने के लिए कई विकल्प हैं।

गूगल होम में के स्पेसिफिकेशन पर विस्तार से जाएं तो इसमें 2 इंच का ड्राइवर है और 2 इंच के ही डुअल पैसिव रेडिएटर हैं। यह सिर्फ व्हाइट रंग में ही मिलेगा। हालांकि, स्पीकर विभिन्न रंगों में होंगे। मेटल रंगों की बात करें तो इसमें कॉपर और कार्बन रंग शामिल हैं। वहीं फैब्रिक में कोरल, मैंगो, मरीन, वॉयलेट और स्लेट रंग शामिल है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट व इससे ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करता है। साथ ही आईओएस 9.1 व उससे ऊपर के वर्ज़न में इसका इस्तेमाल संभव है।

गूगल होम मिनी की बात करें तो इसके टॉप में 4 लाइट हैं। ये दिखाती हैं कि स्पीकर काम कर रहा है। माइक को म्यूट करने पर यह अपने आप ऑरेंज रंग का हो जाता है। पीछे की तरफ पावर बटन के बगल में म्यूट का बटन दिया गया है। इसमें 40 मिलीमीटर ड्राइवर है, एंड्रॉयड 4.4 व इससे ऊपर के वर्ज़न और आईओएस 9.1 व उससे ऊपर के वर्ज़न में यह काम करेगा।  
Advertisement

Google Home Mini की बात करें तो यह अमजे़न ईको डॉट जैसा है। यह रूम में इस्तेमाल करने के लिए बना है। ताकि यह एक घर के अलग-अलग लोगों के लिए गूगल होम की सुविधाएं मुहैया करा सके। इस कॉम्पेक्ट और सस्ते स्पीकर को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इनकी उपलब्धता और कीमत की बात करें तो अमेरिकी मार्केट में Google Home की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) है और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर 49 डॉलर (करीब 3,200 रुपये) में मिलता है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.