Motorola Revou, Motorola ZX2 एंड्रॉयड टीवी रेंज भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 रुपये शुरू

Motorola Revou 55-inch Ultra HD TV नए मॉडल्स का प्रीमियम मॉडल है, जिसकी कीमत भारत में 40,999 रुपये है। Motorola Revou रेंज के अंतर्गत एक और टीवी है जो है Motorola Revou 43-inch Ultra HD TV, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Revou 55-inch Ultra HD TV स्मार्ट टीवी रेंज का प्रीमियम मॉडल है
  • Motorola ZX2 सीरीज़ किफायती रेंज है
  • Motorola Revou 43-inch Ultra HD TV की कीमत 30,999 रुपये है

इन सभी स्मार्ट टीवी की सेल Flipkart पर 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

Motorola स्मार्ट टीवी लाइनअप बड़ा होता जा रहा है। Flipkart Big Billion Days सेल से पहले ई-कॉमर्स कंपनी ने मोटोरोला ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी की नई रेंज पेश कर दी है। यह नए स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 10 से लैस हैं, जिनकी सेल 15 अक्टूबर को ''बिग बिलियन डेज़ स्पेशल' कलेक्शन के हिस्से के तौर पर शुरू होगी। मोटोरोला स्मार्ट टीवी रेंज में कुल चार स्मार्ट टीवी को लॉन्च किए गए हैं, जिनके स्क्रीन साइज़ 32 इंच एचडी, 40 इंच फुल-एचडी, 43 इंच औक 55 इंच 4के रिजॉल्यूशन हैं।
 

Motorola Revou, Motorola ZX2 Smart TV series price in India, sale date

Motorola Revou 55-inch Ultra HD TV नए मॉडल्स का प्रीमियम मॉडल है, जिसकी कीमत भारत में 40,999 रुपये है। Motorola Revou रेंज के अंतर्गत एक और टीवी है जो है Motorola Revou 43-inch Ultra HD TV, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है।
Advertisement

Motorola ZX2 सीरीज़ किफायती रेंज है, जिसके साथ Motorola ZX2 32-inch HD Ready TV पेश किया गया है इसकी कीमत भारत में 13,999 रुपये है। वहीं, Motorola ZX2 40-inch Full-HD TV की कीमत 19,999 रुपये है। इन सभी स्मार्ट टीवी की सेल Flipkart पर 15 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

Motorola Revou, Motorola ZX2 Smart TV series features

चारों मोटोरोला स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 10 टीवी सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। इनमें 1.5GHz CA53 क्वाड-कोर प्रोसेसर व जुगलबंदी में 2 जीबी रैम और Mali-G52 जीपीयू है। मोटोरोला ज़ेडएक्स2 रेंज में इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी तक है, जबकि प्रीमियम मोटोरोला Revou रेंज में 32 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इन सभी टीवी में Dolby Atmos, Dolby Audio, Dolby Studio Sound, Dolby Vision और HDR 10 सपोर्ट दिया गया है। दो रेंज डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement
 

Motorola Revou रेंज स्मार्ट टीवी स्पेसमैटिक स्टैंड के साथ आते हैं, जिनमें मेटल वायर्ड फिनिश दिया गया है। इसमें डुअल-टोन स्विडन लिनन फिनिश, रेज़र थिन डिज़ाइन इंटीग्रेट साउंडबार और पतले किनारे दिए गए हैं। 55 इंच के मॉडल में दो स्पीकर और दो ट्वीटर हैं जिसमें कुल साउंड आउटपुट 50 वॉट का है। इसके अलावा, 43 इंच के मॉडल में दो स्पीकर के साथ कुल आउटपुट 24 वॉट है। दो टीवी के डिस्प्ले में 91 प्रतिशत एनटीएससी: स्मार्ट कॉन्ट्रास्ट डिमिंग और एक्स्ट्रा वाइड कलर गामुट फीचर किया गया है।

Motorola ZX2 रेंज की बात करें, तो यह स्मार्ट टीवी ट्रेडिशनल convex स्टैंड के साथ आते हैं और इनमें साइड पोर्ट दिए गए हैं। दोनों ही मॉडल 40 वॉट टोटल साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं, जिसमें दो स्पीकर और दो ट्वीटर्स दिए गए हैं। इनका डिस्प्ले मॉडल्स अडैप्टिव गामा और स्मार्ट कॉन्ट्रास्ट डिमिंग के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.