हर घर सस्ते में होगा लैपटॉप, 39990 रुपये के बजाय Flipkart डील से 4,890 रुपये में खरीदने का मौका

Flipkart Big Dussehra Sale में Infinix INBook X1 Neo Series की कीमत 39,990 रुपये है, लेकिन 42 प्रतिशत छूट के बाद 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Infinix INBook X1 Neo में 14 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix INBook X1 Neo में Celeron Quad Core प्रोसेसर दिया गया है।
  • Infinix INBook X1 Neo को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Infinix INBook X1 Neo में 14 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart पर Flipkart Big Dussehra Sale सेल 5 से 8 अक्टूबर चक चलेगी। सेल में आप लैपटॉप को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप सस्ता लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Infinix INBook X1 Neo बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए लैपटॉप पर बेस्ट डील्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Infinix INBook X1 Neo Series पर ऑफर


Flipkart Big Dussehra Sale में Infinix INBook X1 Neo की कीमत 39,990 रुपये है, लेकिन 42 प्रतिशत छूट के बाद 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 500 रुपये तक बचत हो सकती है। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन 1 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत तक बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 18,100 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो लैपटॉप की प्रभावी कीमत 4,890 रुपये तक हो सकती है।
 

Infinix INBook X1 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 14 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो Infinix INBook X1 Neo में Celeron Quad Core प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB/256GB SSD दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Windows 11 Home पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 323.3 mm, चौड़ाई 211.1 mm , मोटाई 14.8 mm और वजन 1.24 किलो है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, मल्टी कार्ड स्लॉट और हार्डवेयर इंटरफेस मिलता है। कंपनी इस लैपटॉप के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1080x1920 पिक्सल

Touchscreen

हां

रैम

8 जीबी

वज़न

1.24 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.