Fast & Furious 9 मूवी ऑनलाइन लीक, भारत में अगले महीने होनी है रिलीज़

Fast & Furious 9 के कास्ट और क्रू के साथ-साथ फिल्म के वितरक Universal Pictures के लिए अच्छी खबर यह है कि सभी अवैध Fast & Furious 9 कॉपी की क्वालिटी बेहद खराब हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 25 मई 2021 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Fast & Furious 9 (F9) को भारत में अगले महीने रिलीज़ किया जाना है
  • रिलीज़ से पहले ही टॉरेंट साइट्स और पायरेसी नेटवर्क पर हुई अपलोड
  • 900MB से लेकर 2GB तक फाइल साइज़ और अलग-अलग क्वालिटी में लीक

Fast & Furious 9 को कई देशों में F9 के नाम से रिलीज़ किया जा रहा है

Fast & Furious 9 (फास्ट एंड फ्यूरियस 9), जिसे कुछ देशों में F9 के नाम से रिलीज़ किया जा रहा है, ऑनलाइन लीक हो गई है। हॉलीवुड फिल्म (Hollywood Movie) को अलग-अलग क्वालिटी और 900MB से लेकर 2GB तक के फाइल साइज़ में लीक किया गया है। F9 टॉरेंट के रूप में टॉरेंट पोर्टल्स और कुछ पाइरेसी नेटवर्क्स पर उपलब्ध है। लोगों के कमेंट्स और स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि इनमें से कुछ ऑरिजनल कॉपी हैं, लेकिन कुछ वायरस, मैलवेयर या एडवेयर से भरी है, जो आपके डिवाइस को खराब करने की क्षमता रखते हैं। जैसा कि आपको पता ही होगा, सिनेमा जगत का सबसे बड़ा नुक्सान पायरेसी से ही होता है और पायरेसी करना कानूनन अपराध भी है। Gadgets360 आपको इस तरह टॉरेंट या अन्य जरियों से फिल्मों की कॉपी डाउनलोड करने की सलाह नहीं देगा। अवैध फाइल शेयरिंग एक अपराध है।

Fast & Furious 9 की पहली वैध लीक को हाल ही में The Pirate Bay और Zooqle जैसी टॉरेंट साइट्स पर डाला गया था, जिसमें "CAM" लेबल के साथ यह सुझाव दिया गया था कि इसे सिनेमाघरों में एक वीडियो कैमरा के साथ फिल्माया गया है। F9 का पिछले हफ्ते चीन, रूस, कोरिया, हांगकांग और मिडल ईस्ट के कुछ हिस्सों में प्रीमियर हुआ था। कमेंट्स के अनुसार, पहला एडिशन ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टेबाजी वेबसाइट्स के विज्ञापनों से भरा है। इसके बाद से खबर लिखने तक इसके और भी कई एडिशन - Version 2.0, New या "V2" लेबल के साथ लिस्ट कर दिए गए थे। इनमें कुछ हार्डकोडेड हिंदी सबटाइटल्स के साथ आते हैं।

फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के कास्ट और क्रू के साथ-साथ फिल्म के वितरक Universal Pictures के लिए अच्छी खबर यह है कि सभी अवैध Fast & Furious 9 कॉपी की क्वालिटी बेहद खराब हैं। लिस्टिंग्स में उपलब्ध स्क्रीनशॉट को देख कर Gadgets 360 बता सकता है कि वे बेहद अधिक शार्पनेस, डार्क कंट्रास्ट, क्रॉप्ड फ्रेम या डल कलर्स के साथ आती हैं। स्पॉइलर्स न देने के इरादे के चलते हम स्क्रीनशॉट साझा नहीं कर रहे हैं। यूज़र्स के कमेंट से पता चलता है कि इन कॉपी के ऑडियो में भी इको और मफल की समस्या है। हम आपको पायरेसी की सलाह तो नहीं देंगे, लेकिन यदि आप इस मूवी को देखने के इच्छुक हैं, तो आप इसे अपने नज़दीकी सिनेमाघर या भविष्य में OTT प्लेटफॉर्म के जरिए देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , F9, F9 release date, F9 Leaked, F9 Download, F9 Torrent
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.