100 इंच तक बड़े स्मार्ट TV Dreame ने किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, AI, Dolby Atmos जैसे फीचर्स, जानें कीमत

ब्रांड ने 55, 65, 75, 85, और 100 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2025 12:53 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 150Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • 100 इंच के मॉडल में 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस कंपनी ने दी है
  • 98% DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट इनमें दिया गया है

Dreame V3000 Aura 4K Mini LED TV में 4K Ultra HD Mini LED पैनल लगा है

Photo Credit: GizmoChina

Dreame ने स्मार्ट टीवी की अपनी पहली रेंज लॉन्च की है। कंपनी इससे पहले वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर, स्मार्टफोन, एसी आदि बनाती आई है। अब पहली बार इसने स्मार्ट TV लाइनअप पेश किया है। कंपनी V3000 Aura 4K Mini LED टीवी सीरीज लेकर आई है। इसमें ब्रांड ने 55, 65, 75, 85, और 100 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में 2800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इनमें 98% DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं कंपनी के ये टीवी किस प्राइस रेंज में आते हैं और इनके अन्य खास फीचर्स कौन से हैं। 

Dreame V3000 Aura 4K Mini LED TV price

Dreame V3000 Aura 4K Mini LED TV की कीमत 3,999 युआन (लगभग 49,200 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 55 इंच मॉडल आता है। 65 इंच वेरिएंट को 5,499 युआन (लगभग 67,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7,399 युआन (लगभग 91,099 रुपये) है। इसी तरह टॉप का 100 इंच वेरिएंट 14,499 युआन (लगभग 1,78,517 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी के ये टीवी चीनी मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Dreame V3000 Aura 4K Mini LED TV Features

Dreame V3000 Aura 4K Mini LED TV में, जैसा कि नाम से पता चलता है, 4K Ultra HD Mini LED पैनल लगा है जो QLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है। 100 इंच के मॉडल में 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस कंपनी ने दी है। जबकि अन्य वेरिएंट्स में 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। 98% DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट इनमें दिया गया है। ये 3840×2160 रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले में एंटी-ग्लेयर कोटिंग है और लोकल डिमिंग जोन 100 इंच मॉडल के लिए 1248 तक जाते हैं। कंट्रास्ट रेश्यो 20,000:1 है। 

टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि 55 इंच मॉडल में आता है। बड़े साइज वाले मॉडल्स में यह 150Hz तक जाता है। कंपनी के अनुसार, टीवी में 5.3ms का रेस्पॉन्स टाइम मिलता है। इनमें 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। 

कनेक्टिविटी के लिए, इनमें डुअल-बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, ईथरनेट पोर्ट और चार HDMI पोर्ट शामिल हैं। इनमें एक USB 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक SPDIF आउटपुट और एक कोएक्सियल इनपुट भी है। ये टीवी एंड्रॉइड-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जिसमें ड्रीमी का कस्टम स्मार्ट डेस्कटॉप और एआई-संचालित सीन रिकग्निशन शामिल है।

Advertisement

टीवी में 2.1.2 चैनल दिया गया है। इसमें डुअल हॉर्न सराउंड स्पीकर लगे हैं और एक समर्पित सबवूफर दिया गया है। Dolby Atmos का सपोर्ट भी यहां मिल जाता है। ब्लू लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.