प्रदूषण नहीं कर सकेगा सेहत पर वार! एयर प्यूरिफायर Dreame PM Neo लॉन्च, करेगा पूरे घर की हवा साफ

यह प्रति घंटे 300 क्यूबिक मीटर की क्लीन एयर आउटपुट डिलीवर कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2025 10:50 IST
ख़ास बातें
  • यह 99.24% फॉर्मेल्डिहाइड को एक घंटे में हटा सकता है।
  • इसे जेट और डिफ्यूजन एयरफ्लो मोड के बीच एडजस्ट किया जा सकता है।
  • 20 मिनट में यह 100 स्क्येअर मीटर रूम को प्यूरिफाई कर सकता है।

Dreame की ओर से नया एयर प्यूरिफायर PM Neo लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: JD.com

Dreame की ओर से नया एयर प्यूरिफायर PM Neo लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह फुल एरिया स्मार्ट प्यूरिफिकेशन सिस्टम से लैस है जो पूरे घर की हवा को साफ करता है। इसमें लम्बे समय तक फॉर्मेल्डिहाइड रिमूवल क्षमता दी गई है। एयर प्यूरिफायर में कंपनी की FCO केटेलिटिक फॉर्मेल्डिहाइड डिकॉम्पोजीशन तकनीक लगी है। यह फॉर्मेल्डिहाइड को वाटर वेपर और कार्बन डाइऑक्साइड में तोड़ देता है। इससे फायदा यह होता है कि सेकंडरी पल्यूशन पैदा नहीं होता है, जिससे फिल्टर को बहुत जल्द बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह प्रति घंटे 300 क्यूबिक मीटर की क्लीन एयर आउटपुट डिलीवर कर सकता है। 20 मिनट में यह 100 स्क्येअर मीटर रूम को प्यूरिफाई कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Dreame PM Neo Air Purifier Price

Dreame PM Neo एयर प्यूरिफायर की कीमत 3199 युआन (लगभग 40,900 रुपये) है। Dreame PM Neo एयर प्यूरिफायर को JD.com पर लिस्ट किया गया है। 

Dreame PM Neo Air Purifier Specifications

Dreame PM Neo एयर प्यूरिफायर में कंपनी की FCO केटेलिटिक फॉर्मेल्डिहाइड डिकॉम्पोजीशन तकनीक लगी है। यह फॉर्मेल्डिहाइड को वाटर वेपर और कार्बन डाइऑक्साइड में तोड़ देता है। इससे फायदा यह होता है कि सेकंडरी पल्यूशन पैदा नहीं होता है, जिससे फिल्टर को बहुत जल्द बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। कंपनी का दावा है कि यह 99.24% फॉर्मेल्डिहाइड को एक घंटे में हटा सकता है। 

कहा गया है कि इसका सिस्टम फर्नीचर और बिल्डिंग मैटिरियल से नकलने वाले उत्सर्जन को भी 10-15 साल तक हैंडल कर सकता है। इसमें एक स्मार्ट डुअल एयर डक्ट लगी है। इसे जेट और डिफ्यूजन एयरफ्लो मोड के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। यह प्रति घंटे 300 क्यूबिक मीटर की क्लीन एयर आउटपुट डिलीवर कर सकता है। 20 मिनट में यह 100 स्क्येअर मीटर रूम को प्यूरिफाई कर सकता है। 10 मीटर एयरफ्लो दूरी के साथ यह 157 स्क्येअर मीटर तक कवरेज को सपोर्ट करता है। 

Advertisement

कंपनी के अनुसार इसमें 6 स्टेज वाला प्यूरिफिकेशन प्रोसेस चलता है। इन अलग-अलग स्टेज में यह हाई डेंसिटी हेयर मेश और डस्ट को फिल्टर करता है। यह 0.1 माइक्रोन तक छोटे पार्टीकल्स को फिल्टर कर सकता है। इसके लिए इसमें H13 फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन लेयर, और फॉर्मेल्डिहाइड डिकॉम्पोजीशन फिल्टर लगा है। साथ ही डुअल स्टर्लाइजेशन फीचर भी है। 

इसका 7-इन-वन सेंसर PM1, PM2.5, PM10, टेम्परेचर, नमी, TVOC लेवल को रियल टाइम में ट्रैक करता है। सभी रीडिंग्स यह अपने बिल्ट-इन कलर डिस्प्ले में दिखाता है। इसमें एक वेव रडार भी लगा है जो 5 मीटर की दूरी तक यूजर की मूवमेंट का भी पता लगा सकता है। इसके एयरफ्लो को जरूरत के अनुसार एडजस्ट भी किया जा सकता है। यह शोर बहुत कम करता है और कम्फर्ट मोड में 32 dB(A) पर ऑपरेट करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.