सोनी के SpiderMan यूनिवर्स की पहली महिला सुपरहीरो बन सकती हैं डकोटा जॉनसन

सोनी की स्पाइडर-मैन की दुनिया में ‘मैडल वेब’ पहली महिला सुपरहीरो होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • वह ‘मैडम वेब’ की भूमिका निभाने के लिए वह बात कर रही हैं
  • यह स्‍पाइडर-मैन की आने वाली स्पिनऑफ होगी
  • Fifty Shades of Grey में बोल्‍ड भूमिका से निभा के बटोर चुकी हैं सुर्खियां

फ‍िल्‍म का निर्देशन एस.जे. क्लार्कसन करेंगे। वह मार्वल कैरेक्‍टर्स पर बेस्‍ड सोनी की कई फिल्मों का हिस्‍सा हैं।

Fifty Shades of Grey जैसी बोल्‍ड फ‍िल्‍म से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलिवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) सुपरहीरो की भूमिका में नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक, ऐसा हुआ तो यह डकोटा जॉनसन की पहली सुपरहीरो भूमिका वाली फ‍िल्‍म होगी। कहा जा रहा है कि स्‍पाइडर-मैन (Spider-Man) की आने वाली स्पिनऑफ में ‘मैडम वेब' की भूमिका निभाने के लिए वह बात कर रही हैं। The Hollywood Reporter के अनुसार, 32 साल की अभिनेत्री स्पाइडर-मैन कैरेक्‍टर पर बेस्‍ड सोनी की स्पिनऑफ ‘मैडम वेब' (Madame Web) में टाइटल कैरेक्‍टर प्‍ले कर सकती हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन करने के लिए एस.जे. क्लार्कसन तैयार हैं। वह मार्वल कैरेक्‍टर्स पर बेस्‍ड सोनी की कई फिल्मों का हिस्‍सा हैं। 

फिल्म ‘मैडम वेब' पर केंद्रित है, जो मानसिक संवेदी ताकतों वाली एक म्‍यूटेंट है। वह ब्रह्मांड में बाकी सुपरहीरो के भविष्य की भविष्यवाणी कर सकती है। सोनी की स्पाइडर-मैन की दुनिया में ‘मैडल वेब' पहली महिला सुपरहीरो होगी।
Advertisement

बात करें कॉमिक बुक्‍स की, तो उसमें वेब एक ब्‍लाइंड बुजुर्ग महिला है, जो मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित है। यह बीमारी वेब को लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम में जीने को मजबूर करती है। इतना संघर्ष करके भी वह दूसरों का मार्गदर्शन करती है। 

जेसिका जोन्स (Jessica Jones) और द डिफेंडर्स (The Defenders) के लेखक और निर्देशक क्लार्कसन इस स्क्रिप्‍ट को मैट सजामा और बर्क शार्पलेस के साथ लिखने के लिए तैयार हैं। स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home) की कामयाबी के बाद इस फ‍िल्‍म पर काम शुरू हुआ है। 
Advertisement

मैडम वेब के अलावा सोनी, वेनोम (Venom) मॉर्बियस (Morbius) और क्रावेन (Kraven) जैसी फिल्मों को शामिल करने के लिए स्पाइडर-वर्स को आगे बढ़ा रही है। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (Fifty Shades of Grey) के बाद ‘मैडम वेब' डकोटा जॉनसन की पहली बड़ी फ्रेंचाइजी फ‍िल्‍म होगी। हाल ही में फ‍िल्‍म The Lost Daughter और Cha Cha Real Smooth फ‍िल्‍मों में भी उनके अभ‍िनय की तारीफ हुई है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.