D2h Stream सेट-टॉप बॉक्स और D2h Magic लॉन्च, कीमत 1,199 रुपये से शुरू

D2h Magic Stick में वॉयस कमांड की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने सेट-टॉप बॉक्स से बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 13:27 IST
ख़ास बातें
  • नए ग्राहकों के लिए D2h Stream की कीमत 3,999 रुपये है
  • पुराने ग्राहकों को D2h Stream के लिए करना होगा 2,499 रुपये का भुगतान
  • D2h मैजिक स्टिक की कीमत 1,199 रुपये है

Dish SMRT Kit को अक्टूबर 2019 में ही लॉन्च किया था

D2h ने गुरुवार को दो नए कनेक्टेड डिवाइस भारत में लॉन्च किए है। कंपनी ने एंड्रॉयड अधारित सेट-टॉप बॉक्स 'D2h Stream' और अमेज़न एलेक्सा के सपोर्ट वाले वॉयस-इनेबल्ड स्टिक 'D2h Magic' को लॉन्च किया। डी2एच स्ट्रीम की कीमत 3,999 रुपये है। वैसे डी2एच के मौज़ूदा सब्सक्राइबर्स के लिए यह कीमत 2,499 रुपये है। डी2एच मैजिक स्टिक की कीमत 1,199 रुपये है, जो केवल कुछ D2h सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। यह साफ नहीं है कि इन दोनों प्रोडक्ट्स को कब तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

D2h Stream Features

एंड्रॉयड अधारित सेट-टॉप बॉक्स डी2एच स्ट्रीम एंड्रॉयड टीवी 9.0 ओएस पर चलता है। लाइव टीवी चैनल्स के लिए अलावा इसमें गूगल प्ले स्टोर भी मौज़ूद है। गूगल प्ले स्टोर के ज़रिए ओटीटी प्लेटफॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और डॉल्बी ऑडियो इन-बिल्ट हैं। D2h Stream की मदद से यूज़र्स दूसरे डिवाइस से कंटेंट को सीधे अपने टेलीविजन पर स्ट्रीम कर पाएंगे।
 

D2h Magic Features

दूसरी तरफ, डी2एच मैजिक यूज़र्स को उनके सेट-टॉप बॉक्स को एलेक्सा-इनेबल्ड सेट-टॉप बॉक्स में बदलने की सुविधा देता है। आपको एक किट मिलेगा, जिसमें डॉन्गल और अमेज़न एलेक्सा से लैस रिमोट होगा। D2h Magic एलेक्सा सपोर्ट से युक्त होगा, जिसकी मदद से आप पॉपुलर ओटीटी ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। मैजिक स्टिक में वॉयस कमांड की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने सेट-टॉप बॉक्स को कमांड दे सकते हैं। इसकी मदद से आप कैब बुकिंग, खबरें पढ़ना, रिमाइंडर सेट करना, अकाउंट डिटेल्स एक्सेस करना आदि काम भी कर सकते हैं।

Dish TV India के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड ग्रुप सीईओ अनिल दुआ का कहना है कि इन प्रोडक्ट को लॉन्च करने का उद्देश्य D2h ब्रांड को हर घर तक पहुंचाना है।
Advertisement

नए लॉन्च के बाद Dish TV के ऐसे प्रोडक्टस का परिवार और बड़ा हो गया है। कंपनी ने अपने एंड्रॉयड अधारित Dish SMRT Hub और एलेक्सा इनेबल्ड स्मार्ट डॉन्गल Dish SMRT Kit को अक्टूबर 2019 में ही लॉन्च किया था। अक्टूबर में लॉन्च हुए ये दोनों प्रोडक्ट बहुत हद तक लॉन्च हुए लेटेस्ट प्रोडक्ट जैसे ही हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.