55, 50 और 43-इंच तक साइज वाले Croma Tizen OS Smart TV भारत में हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Croma के लेटेस्ट Tizen Smart TV 43-इंच से 55-इंच साइज में आते हैं और इनमें अल्ट्रा एचडी तक रिजॉल्यूशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Croma के लिए Tizen OS स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया है
  • स्मार्ट टीवी UHD तक रिजॉल्यूशन से लैस आते हैं
  • Tizen Smart TV 43-इंच से 55-इंच साइज में आते हैं

Croma के लेटेस्ट Tizen Smart TV 43-इंच से 55-इंच साइज में आते हैं

Photo Credit: Croma

स्मार्ट टीवी निर्माता, Veira ने भारतीय बाजार में Croma के लिए Tizen OS स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। 43-इंच से 55-इंच अल्ट्रा एचडी साइज में उपलब्ध इन टीवी में Dolby Audio, फ्रेमलेस डिजाइन और Samsung TV Plus सहित सैकड़ों ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस ऐप्स पर बिना सब्सक्रिप्शन के 100 से ज्यादा लाइव और ऑन-डिमांड चैनल देखे जा सकते हैं। बिल्ट-इन Bixby वॉयस असिस्टेंट आसान नेविगेशन के लिए वॉयस कमांड की सुविधा देता है। कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी Croma और Samsung के बीच के साझेदारी को मजबूत करती है।

Veira ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि कंपनी ने Croma के लिए Tizen OS स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया है। स्मार्ट टीवी UHD तक रिजॉल्यूशन से लैस आते हैं। इनमें कई साइज उपलब्ध हैं। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। Croma TV की मौजूदा रेंज में Tizen OS मिलता है, जो Samsung द्वारा डेवलप टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी क्रोमा और सैमसंग के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगी। Tizen OS स्मार्ट टीवी 180 से अधिक प्रमुख शहरों में फैले 520 से अधिक क्रोमा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ Croma ऑनलाइन स्टोर और Tata Neu पर भी उपलब्ध होंगे। 

Croma के लेटेस्ट Tizen Smart TV 43-इंच से 55-इंच साइज में आते हैं और इनमें अल्ट्रा एचडी तक रिजॉल्यूशन मिलता है। इनमें इनबिल्ट डॉल्बी ऑडियो, फ्रेमलेस डिज़ाइन, सैंकड़ों ऐप्स का एक्सेस और सैमसंग टीवी प्लस ऐप शामिल है। ये टीवी सैमसंग टीवी प्लस के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस प्रदान करते हैं, जो भारत में बिना सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त डिवाइस की आवश्यकता के 100 से अधिक लाइव और ऑन-डिमांड चैनल प्रदान करता है। 

इन टीवी में A+ ग्रेड पैनल और जीरो डॉट अश्योरेंस के साथ बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। ये 4K (3840 x 2160 पिक्सल) LED डिस्प्ले  हैं, जो 300 nits ब्राइटनेस लेवल, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें डायनेमिक, स्टैंडर्ड और मूवी जैसे पिक्चर मोड मिलते हैं और टीवी HDR 10+ और HLG भी सपोर्ट करते हैं। इनमें क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है, जबकि टीवी डॉल्बी ऑडियो डुअल 20W स्पीकर से लैस आते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इन Smart TVs 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है। टीवी डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 और कई I/O पोर्ट सहित विभिन्न कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रदान करते हैं।

इसके साथ रेजिन रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ, मल्टी-व्यू हॉट कीज और Disney+ Hotstar, Netflix, Samsung TV Plus और Prime Video के लिए डायरेक्ट एक्सेस बटन शामिल हैं। Samsung TV Plus 120 से अधिक लाइव टीवी चैनलों दिखाते हैं।
Advertisement

Croma और Veira कथित तौर पर HD/FHD और QLED TV के साथ Tizen TV के पोर्टफोलियो के और अधिक विस्तार के लिए कुछ बड़े और छोटे साइज के टीवी भी भी काम कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Croma Smart TV, Tizen OS TV, Croma, Veira, Samsung
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.