CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!

CMF ने Speaker M और Speaker S नाम से दो नए पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स पेश किए हैं। इनमें 18 घंटे तक की बैटरी, IP68 रेटिंग और Bluetooth 6.0 मिलता है। Speaker M में 35W, जबकि Speaker S में 10W का साउंड आउटपुट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 08:19 IST
ख़ास बातें
  • CMF Speaker M में 35W और Speaker S में 10W साउंड आउटपुट है
  • दोनों स्पीकर्स में 18 घंटे तक की बैटरी और IP68 रेटिंग मिलती है
  • स्पीकर्स के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदला जा सकता है

CMF Speaker M और Speaker S में 18 घंटे की बैटरी और IP68 रेटिंग मिलती है

Photo Credit: CMF by Nothing

CMF ने अपने पहले पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स Speaker M और Speaker S को पेश किया है। दोनों स्पीकर्स में अलग-अलग साउंड आउटपुट और डिजाइन दिया गया है। CMF Speaker M में 35W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Speaker S 10W आउटपुट के साथ आता है। दोनों में Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग और USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इन स्पीकर्स को एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका डिजाइन भी खास है, क्योंकि इनके फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदलकर अपनी पसंद के हिसाब से लुक दिया जा सकता है।

CMF Speaker S की कीमत 59 डॉलर यानी करीब 5,650 रुपये रखी गई है। वहीं, बड़े मॉडल CMF Speaker M की कीमत 109 डॉलर यानी करीब 10,400 रुपये है। दोनों स्पीकर्स व्हाइट, डार्क ग्रे, ऑरेंज और टर्कॉइज कलर में उपलब्ध हैं। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। हालांकि, भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

CMF Speaker M दोनों में बड़ा मॉडल है। इसमें अलग-अलग काम करने वाले वूफर और ट्वीटर दिए गए हैं। इसका वूफर 25W और ट्वीटर 10W आउटपुट देता है, जिससे कुल साउंड आउटपुट 35W RMS हो जाता है। इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 60Hz से 20kHz तक है। इस स्पीकर में अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं। Ultra Bass मोड के जरिए बेस को बढ़ाया जा सकता है, जबकि Wide Soundstage मोड से आवाज को ज्यादा फैला हुआ महसूस कराने में मदद मिलती है। इसके अलावा, Nothing X ऐप के जरिए साउंड सेटिंग्स को अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है।

CMF Speaker S आकार में छोटा है और इसे आसानी से साथ ले जाने के लिए बनाया गया है। इसमें 45mm का ड्राइवर और दो पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जो लो-फ्रीक्वेंसी साउंड यानी बास को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह 10W RMS साउंड आउटपुट देता है और इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 70Hz से 20kHz तक है।

दोनों स्पीकर्स में Stereo Mode भी मिलता है। इसके जरिए एक जैसे दो Speaker S या दो Speaker M को आपस में जोड़कर लेफ्ट और राइट ऑडियो चैनल बनाए जा सकते हैं। हालांकि, दोनों अलग-अलग मॉडल को आपस में जोड़कर स्टीरियो सेटअप नहीं बनाया जा सकता। Party Mode की मदद से Auracast सपोर्ट वाले कई स्पीकर्स पर एक साथ ऑडियो चलाया जा सकता है।

Advertisement

CMF का दावा है कि Speaker M और Speaker S दोनों एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकते हैं। यह बैटरी बैकअप 50 फीसदी वॉल्यूम और Ultra Bass मोड चालू रहने की स्थिति में बताया गया है। दोनों स्पीकर्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 3 घंटे लगते हैं। कंपनी के मुताबिक, 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 1 घंटे तक ऑडियो सुना जा सकता है।

इनमें Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही NFC टैप-टू-पेयर, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट मिलता है। दोनों स्पीकर्स एक साथ दो Bluetooth डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकते हैं। USB Type-C के जरिए ऑडियो चलाने की सुविधा भी दी गई है।

CMF Speaker M और Speaker S के डिजाइन की बात करें तो दोनों स्पीकर्स के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को हटाकर बदला जा सकता है। इससे यूजर अपने स्पीकर को अलग रंग या डिजाइन दे सकते हैं। कंपनी ने 3D प्रिंटिंग के जरिए कस्टम पैनल और नॉब तैयार करने के लिए गाइड देने की भी जानकारी दी है।

Advertisement

दोनों स्पीकर्स को IP68 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है। कंपनी के मुताबिक, इन्हें 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक डूबे रहने की स्थिति के लिए भी रेट किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.