TCL SF5 TV (2023) 32, 40 इंच डिस्प्ले का साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

TCL SF5 TV (2023) के 32-इंच मॉडल की कीमत €199 (17,466 रुपये) और 40 इंच मॉडल की कीमत €259 (22,729 रुपये) है।

TCL SF5 TV (2023) 32, 40 इंच डिस्प्ले का साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: TCL

TCL SF5 TV

ख़ास बातें
  • TCL SF5 TV (2023) के 32-इंच मॉडल की कीमत €199 (17,466 रुपये) है।
  • TCL SF5 TV (2023) में 32-इंच की डिस्प्ले और 40-इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL SF5 TV (2023) यह Fire OS 7 पर काम करता है।
विज्ञापन
TCL इलेक्ट्रॉनिक्स ने Fire TV के साथ 2023 SF5 TV सीरीज पेश की है जो कि किफायती फीचर-पैक एंटरटेनमेंट ऑप्शन प्रदान करती है। हाल ही में कंपनी ने TCL X11G Max पेश किया था जो कि वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा QD-मिनी एलईडी टीवी है। यहां हम आपको TCL SF5 TV (2023)के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL SF5 TV (2023) की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो TCL SF5 TV (2023) के 32-इंच मॉडल की कीमत €199 (17,466 रुपये) और 40 इंच मॉडल की कीमत €259 (22,729 रुपये) है। 2023 TCL SF5 TV सीरीज जल्द ही यूके में आने की उम्मीद है।


TCL SF5 TV (2023) सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TCL SF5 TV (2023) में 32-इंच की डिस्प्ले और 40-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी 1080p रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह HDR10 और HLG का सपोर्ट प्रदान करता है। डायनामिक टोन मैपिंग फीचर इंटेलीजेंटली इमेज क्वालिटी को बेहतर करता है। यह बेहतर कंट्रास्ट और कलर एक्यूरेसी प्रदान करती है। यह Fire OS 7 पर काम करता है, जिसमें Prime Video और Disney+ का सपोर्ट मिलता है।

यूके के ग्राहकों को फ्रीव्यू प्ले के साथ एक एक्स्ट्रा बोनस मिलता है, जो फ्री टीवी कंटेंट और बॉक्ससेट की बड़ी लाइब्रेरी प्रदान करता है। आप अपने मोबाइल डिवाइस से मिराकास्ट या Apple AirPlay के जरिए कंटेंट भी कास्ट कर सकता है। Amazon Alexa के साथ वॉयस रिमोट आपको वॉयस कमांड के साथ टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। शानदार विजुअल्स के अलावा ये टीवी डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी टेक्नोलॉजी के साथ एक शानदार ऑडियो अनुभव भी प्रदान करते हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL SF5 TV, 32 inch Smart TV, 40 inch Smart TV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »