ब्रह्मास्त्र OTT पर जल्द होगी रिलीज! जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा (Brahmastra: Part One- Shiva) के लिए अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने को लेकर भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2022 19:55 IST
ख़ास बातें
  • ब्रह्मास्त्र फिल्म तीन भागों में पूरी की जानी है
  • दूसरा भाग ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2- देव के नाम से बनाया जाना है
  • फिल्म का दूसरा भाग दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा

फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक सीन

बॉलिवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म भले ही लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई, लेकिन इसने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। जहां एक ओर फिल्म के लिए बायकॉट ट्रेंड जोर पकड़ रहा था, वहीं फिल्म की कहानी को लेकर भी मिला-जुला रेस्पोंस जनता और फिल्म समीक्षकों की ओर से सामने आ रहा था। ऐसे में फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर कारनामा कर दिखाया। 

अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा (Brahmastra: Part One- Shiva) के लिए अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने को लेकर भी इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 80 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। हालांकि, इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, अभी तक फिल्म के ओटीटी पर रिलीज को लेकर किसी डेट की घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म 6 हफ्ते के बाद ओटीटी पर भी रिलीज कर दी जाएगी। यानि कि अक्टूबर में फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।हाल ही में फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ को पार कर गया बताया है।  

Advertisement
ब्रह्मास्त्र फिल्म तीन भागों में पूरी की जानी है, जिसका पहला भाग ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा रिलीज हो चुका है। फिल्म के अंत में इसके दूसरे भाग की घोषणा भी कर दी गई है। दूसरा भाग ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2- देव के नाम से बनाया जाना है। दूसरे भाग के बारे में कहा जा रहा है कि यह दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होती है, यह देखना होगा। 

हालांकि, फिल्म के निर्माता अभी इसे ओटीटी पर जल्द रिलीज नहीं करना चाहेंगे क्योंकि फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल हुआ है। इस तरह की फिल्मों को दर्शक सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर ही देखना पसंद करते हैं। साथ ही, फिल्म को 3D में देखने में भी अपना एक अलग मनोरंजन होता है, और इसके लिए एक अलग दर्शक वर्ग भी है। इसलिए संभव है कि फिल्म को ओटीटी पर आने में अभी वक्त लगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.