110 इंच बड़ा दुनिया का पहला 16K TV BOE ने किया पेश! प्रोजेक्टर की होगी छुट्टी!

BOE ने अपनी 30वीं वर्षगांठ पर यह टीवी पेश किया है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2023 09:53 IST
ख़ास बातें
  • इसे लॉस एंजिलिस में SID Display Week 2023 में प्रस्तुत किया गया है।
  • इसमें 4K टीवी स्क्रीन से 4 गुना ज्यादा पिक्सल दिए गए हैं।
  • अभी तक होम थियेटर प्रोजेक्टर में 16K रिजॉल्यूशन देखने को नहीं मिलता है।

BOE ने दुनिया का पहला 110 इंच का टीवी पेश किया है जो कि 16K रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Photo Credit: HDTV Test

चाइनीज कंपनी BOE ने दुनिया का पहला 110 इंच का टीवी पेश किया है जो कि 16K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कहा जा रहा है कि यह टीवी प्रोजेक्टर की जगह ले लेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसका प्रोटोटाइप पेश किया है जिसे लॉस एंजिलिस में SID Display Week 2023 में प्रस्तुत किया गया है। BOE 16K TV में जाहिर तौर पर 4K और 8K टीवी मॉडल्स की तुलना में कई गुना ज्यादा क्लियरिटी मिलने वाली है। इसमें 4K टीवी स्क्रीन से 4 गुना ज्यादा पिक्सल दिए गए हैं। आइए जानते हैं टीवी कब उपलब्ध होगा और इसे किस कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें और कौन सी खूबियां हैं, इसकी जानकारी भी यहां दी जा रही है। 
 

BOE 110-inch 16K TV price

BOE ने अपनी 30वीं वर्षगांठ पर यह टीवी पेश किया है। इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। यह होम थियेटर प्रोजेक्टर के साइज का है, लेकिन अभी तक होम थियेटर प्रोजेक्टर में 16K रिजॉल्यूशन देखने को नहीं मिलता है। HDTV Test की रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह एक प्रोटोटाइप ही है, और इसके मार्केट लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए इसके स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

BOE 110-inch 16K TV specifications

BOE 110-inch 16K TV में ब्राइटनेस 400 निट्स की दी गई है जो कि तुलनात्मक रूप से काफी कम है। क्योंकि आजकल के टीवी में 1400 निट्स तक ब्राइटनेस मिल जाती है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, आजकल टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसमें OLED या QLED की बजाए LCD पैनल दिया गया है। लेकिन जैसा कि पहले बताया गया है, यह एक प्रोटोटाइप के रूप में ही पेश किया गया है। यह मार्केट में आएगा तो किन स्पेक्स के साथ आएगा, अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

टीवी में 16 डिस्प्ले पोर्ट दिए गए हैं। जिसके कारण यह काफी पेचीदा डिवाइस दिखने लगता है। अगर कंपनी इसे कमर्शियल प्रोडक्शन में डालती है तो इसे मार्केट में आने में अभी लम्बा वक्त लग सकता है। लेकिन 110 इंच साइज में 16K रिजॉल्यूशन देकर कंपनी ने भविष्य के स्मार्ट टीवी के लिए एक और दरवाजा खोल दिया है। अब देखना होगा कि मार्केट में इस तरह का टीवी कब खरीदने के लिए उपलब्ध हो पाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.