Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स

Boat ने भारतीय बाजार में अपना पहला ट्रू वायरलेस साउंडबार Boat Aavante Prime X लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Boat Aavante Prime X में 700W का पीक आउटपुट प्रदान किया जाता है।
  • Boat Aavante Prime X में वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर्स है।
  • Boat Aavante Prime X में 7.1.4 चैनल का सराउंड साउंड सेटअप दिया गया है।

Boat Aavante Prime X में 700W का पीक आउटपुट है।

Photo Credit: Boat

Boat ने भारतीय बाजार में अपना पहला ट्रू वायरलेस साउंडबार Boat Aavante Prime X लॉन्च किया गया है। इस साउंडबार में 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सेटअप के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। इस सिस्टम में अप-फायरिंग ड्राइवर्स और एक वायरलेस सबवूफर के साथ वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर भी शामिल हैं। स्पीकर्स में कई 2.25 इंच के ड्राइवर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Boat Aavante Prime X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Boat Aavante Prime X Price

Boat Aavante Prime X की कीमत 39,999 रुपये है। यह साउंडबार प्रमोशनल अवधि के दौरान शुरुआती दो दिनों के लिए 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह साउंडबार बिक्री के लिए Boat की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon, फ्लिपकार्ट और देश के प्रमुख रिटेल रिटोर पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

Boat Aavante Prime X Specifications, Features

Boat Aavante Prime X में 700W का पीक आउटपुट प्रदान किया जाता है। स्पीकर में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 7.1.4 चैनल का सराउंड साउंड सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में अप-फायरिंग ड्राइवर्स, एक वायरलेस सबवूफर और डिटैचेबल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स शामिल हैं। यह बेहतर डेप्थ के साथ मल्टी-डायरेक्शनल ऑडियो प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सिस्टम में एक 8 इंच का सबवूफर ड्राइवर, साउंडबार और सैटेलाइट स्पीकर्स में कई 2.25 इंच के ड्राइवर्स दिए गए हैं। यह 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज का सपोर्ट करता है। Boat स्पोर्ट्स, मूवीज, म्यूजिक और गेमिंग समेत कई प्रकार के कंटेंट के लिए स्पेशळ मोड प्रदान करता है।

इसमें वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर्स है। इन स्पकीर को साउंडबार से मैग्नेटिकली अलग किया जा सकता है और कमरे में कहीं भी रखा जा सकता है। ये वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर 4,500mAh बैटरी पर चलते हैं। HDMI के जरिए डॉल्बी एटम्स के साथ 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकते हैं। स्टैंडर्ड कंडीशन में 60% वॉल्यूम पर कुल प्लेबैक टाइम 14.5 घंटे तक मिलता है। नॉन-डॉल्बी कंटेंट के लिए प्लेबैक टाइम 7 घंटे तक है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.3, एचडीएमआई (e-ARC), यूएसबी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और ऑप्टिकल इनपुट है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.