600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू

boAt ने Aavante Bar Prime Soundbar सीरीज भारत में लॉन्च की है। इसमें 600W तक साउंड, 5.2-चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • boAt की नई Soundbar Series में तीन मॉडल लॉन्च हुए
  • DA600 मॉडल 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट करता है
  • सीरीज की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है

boAt Aavante Bar Prime Series 600W तक साउंड आउटपुट देती है

Photo Credit: boAt

boAt ने भारत में अपनी नई Aavante Bar Prime soundbar सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D शामिल हैं। इनमें 600W तक boAt Signature Sound, 5.2-चैनल सराउंड साउंड, Dolby टेक्नोलॉजी और डुअल सबवूफर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस लाइनअप को फिल्मों, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और म्यूजिक के लिए डिजाइन किया है।

Aavante Bar Prime सीरीज की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये से लेकर 18,999 रुपये तक है। ये तीनों मॉडल boAt की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon India, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है, जो 600W boAt Signature Sound और 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ आता है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा साउंडबार में डुअल वायर्ड सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं।

Aavante Bar Prime B450 में 450W साउंड आउटपुट दिया गया है। यह मॉडल भी 5.2-चैनल सराउंड साउंड सपोर्ट करता है। इसमें डुअल वायर्ड सबवूफर के साथ रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी ने ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया है।

लाइनअप का Aavante Bar Prime Thunder-D मॉडल Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें बैलेंस्ड अकॉस्टिक्स दिए गए हैं, जिससे इसे रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट जैसे फिल्में, म्यूजिक और टीवी कंटेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए तीनों मॉडल में Bluetooth 5.3, HDMI (eARC), USB, AUX और Optical पोर्ट दिए गए हैं। इन कनेक्टिविटी ऑप्शंस की मदद से साउंडबार को टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

कंपनी ने नई सीरीज को “Double the Bass, Double the Impact” कैंपेन के तहत पेश किया है। लाइनअप में डुअल सबवूफर और boAt Signature Sound जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जबकि DA600 मॉडल में Dolby Atmos भी मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.