Blaupunkt ने भारत में Blaupunkt 50-inch CyberSound Ultra-HD Android TV किया लॉन्च, जानें कीमत

Blaupunkt 50-inch Ultra-HD Android TV (50CSA7007) 5 अगस्त को भारत में लॉन्च हो गया है। Dolby Digital Plus और CyberSound जैसी फीचर्स से लैस इस स्मार्ट टीवी को जर्मन कंपनी ने गुरूवार को भारत में उतारा है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 अगस्त 2021 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt 50-inch Ultra-HD Android TV एंड्रॉयड 10 पर ऑपरेट करता है।
  • इस टीवी में Google Assistant के साथ वॉयस-इनेबल्ड रिमोट है।
  • टीवी SPPL के लाइसेंस के तहत भारत में बना है।

Blaupunkt 50-इंच साइबरसाउंड अल्ट्रा-एचडी एंड्रॉयड टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

Blaupunkt 50-inch Ultra-HD Android TV (50CSA7007) 5 अगस्त को भारत में लॉन्च हो गया है। Dolby Digital Plus और CyberSound जैसी फीचर्स से लैस इस स्मार्ट टीवी को जर्मन कंपनी ने गुरूवार को भारत में उतारा है। स्मार्ट टीवी को जर्मन टेक दिग्गज की ओर से नवीनतम बेजल-लेस डिस्प्ले की पेशकश के रूप में पेश किया जा रहा है। 50 इंच के स्मार्ट टीवी को भारतीय टीवी मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स (SPPL) के सहयोग से बनाया गया है। Blaupunkt smart TV 6 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Android 10 पर ऑपरेट करने वाला यह टीवी DTS TruSurround, Dolby MS12 और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह कंटेंट को स्ट्रीम करने के लिए इन-बिल्ट Chromecast और AirPlay के साथ भी आता है।
 

Blaupunkt 50-inch Ultra-HD Android TV price in India, availability

Blaupunkt 50-inch CyberSound Ultra-HD Android TV (50CSA7007) की कीमत है 36,999 रुपये। यह Flipkart से खरीदने के लिए विशेष रूप से उपलब्ध होगा। 6 अगस्त यानि कि आज से टीवी के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। खबर लिखने तक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग दिखाई नहीं दे रही थी। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। टीवी SPPL के लाइसेंस के तहत भारत में बना है। 50-इंच मॉडल का लॉन्च जुलाई में चार Blaupunkt CyberSound Series मॉडल के लॉन्च के बाद हुआ, जब 32-इंच, 42-इंच, 43-इंच और 55-इंच मॉडल्स को पेश किया गया था।
 

Blaupunkt 50-inch Ultra-HD Android TV specifications, features

नया Blaupunkt bezel-less स्मार्ट टीवी Android 10 पर ऑपरेट करता है। यह 4 स्पीकर के साथ आता है जिसमें Dolby Digital Plus, DTS TruSurround प्रमाणित ऑडियो और Dolby MS12 साउंड तकनीक के साथ 60W का अधिकतम आउटपुट है। Blaupunkt 50-inch CyberSound Ultra-HD Android TV एक एआरएम कॉर्टेक्स-ए 53 (ARM Cortex-A53) आधारित मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 2 जीबी रैम और 8 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर गया है। इसमें 50 इंच का 4K IPS+ पैनल है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है और यह HDR10+ गैमट ​​​​को प्रदर्शित करने के लिए सर्टीफाइड है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.