Blaupunkt ने 32, 40, 50, 55 और 65 इंच डिस्प्ले वाले QLED TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Blaupunkt 2025 QLED Google TV सीरीज को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt 2025 4K QLED में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले है।
  • Blaupunkt 2025 QLED में 32 इंच की एचडी रेडी और 40 इंच की FHD डिस्प्ले है।
  • इन टीवी में AI PQ चिपसेट ARM Cortex A55 Quad-core CPU दिया गया है।

Blaupunkt 2025 QLED TV में 65 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Blaupunkt 2025 QLED Google TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में 32 इंच, 40 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले के ऑप्शन उपलब्ध हैं। यहां हम आपको Blaupunkt 2025 QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Blaupunkt 2025 QLED TV Price


Blaupunkt 2025 QLED गूगल एंड्रॉयड टीवी आज से खासतौर पर फ्लिपकार्ट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। 2025 QLED 32 इंच की कीमत 10,999 रुपये और QLED 40 इंच की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 2025 4K QLED 50 इंच की कीमत 27,999 रुपये, 4K QLED 55 इंच की कीमत 31,999 रुपये और 4K QLED 65 इंच की कीमत 44,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।


Advertisement
Blaupunkt 2025 4K QLED Specifications


Blaupunkt 2025 4K QLED में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है, जिसके साथ HDR10 और WCG शामिल है। इन टीवी में AI PQ चिपसेट ARM Cortex A55 Quad-core CPU दिया गया है। ये टीवी एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिसके साथ गूगल प्ले स्टोर, गूगल एसिस्टेंट और क्रॉमकास्ट का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और यूट्यूब जैसी प्रीलोडेड ऐप्स आती हैं। ये टीवी ब्लैक कलर में आते हैं। 

साउंड आउटपुट की बात करें तो डॉल्बी एटम्स और डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ 55 इंच और 65 इंच मॉडल 70W का सपोर्ट करते हैं, जबकि 50 इंच मॉडल 50W का सपोर्ट करता है। ये टीवी 6 पिक्चर और साउंड मोड्स जैसे कि सिनेमा, स्पोर्ट्स, विविड, म्यूजिक, न्यूज और स्टैंडर्ड का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI और दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement
 

Blaupunkt 2025 QLED Specifications


Blaupunkt 2025 QLED में 32 इंच की एचडी रेडी डिस्प्ले और 40 इंच की फुल एचडी QLED डिस्प्ले दी गई हैं जो कि HDR सपोर्ट प्रदान करती हैं। साउंड आउटपुट के मामले में ये दोनों टीवी डॉल्बी डिजिटल प्लस और MS12 ऑडियो के साथ 48W आउटपुट का सपोर्ट करते हैं। ये टीवी 6 पिक्चर और साउंड मोड्स का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में एयरस्लिम बेजेल लेस डिजाइन मिलता है। गूगल एसिस्टेंट और क्रॉमकास्ट के साथ ये टीवी Android TV OS पर काम करते हैं। इन टीवी में Netflix, Prime Video, Hotstar और YouTube जैसी प्रीलोडेड ऐप्स आती हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में HDMI, यूएसबी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल है। ये दोनों टीवी टाइटेनियम ग्रे कलर में आते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.