Black+Decker ने भारत में लॉन्च किए नए AC और वॉशिंग मशीन, मिलेगी 2 साल की वारंटी

Black+Deckerर एयर कंडीशनर्स के 3 मॉडल में 1.5 टन और 2.0 टन के एयर कंडीशनर हैं, जिनमें 1.5 टन का AC दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2023 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Black+Decker ने भारत में वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर्स को पेश किया है।
  • Black+Decker वॉशिंग मशीन सीरीज में 6 और 8 किलोग्राम कैपेसिटी है।
  • Black+Decker के 3 मॉडल में 1.5 टन और 2.0 टन के एयर कंडीशनर हैं।

Black+Decker फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 6 और 8 KG कैपेसिटी में उपलब्ध है।

Photo Credit: Black+Decker

होम अप्लायंसेज निर्माता कंपनी Black+Decker ने बैंगलोर बेस्ड टेक्नॉलॉजी एंड इनोवेशन कंपनी इंडकल टेक्नॉलॉजी के साथ लाईसेंसिंग साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत भारत में बड़े अप्लायंसेज की प्रीमियम सीरीज को पेश किया गया है। यहां हम आपको Black+Decker के एसी और वाॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Black+Decker एसी और वॉशिंग मशीन की उपलब्धता और कीमत


उपलब्धता की बात की जाए तो Black+Decker के एसी और वॉशिंग मशीन ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart के साथ-साथ रिटेल स्टोर पर 3 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ब्लैक+डेकर वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर्स की मोटर और कम्प्रेसर पर 10 साल की वॉरंटी प्रदान कर रही है। इन प्रोडक्ट्स पर 2 साल की कम्प्रेहेंसिव वॉरंटी और मेन बोर्ड पर 5 साल की वॉरंटी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ब्लैक+डेकर के सभी बड़े अप्लायंस ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन के साथ दमदार क्वालिटी प्रदान करते हैं।

स्टेनली ब्लैक एंड डेकर के कमर्शियल डायरेक्टर लाईसेंसिंग, अमित दत्ता ने कहा कि ‘‘होम प्रोडक्ट्स में ग्लोबल लीडर के तौर पर हम ग्राहकों को प्राथमिकता देते हुए अपने ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट्स ला रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि ‘‘हम अपने ब्रांड पोर्टफोलियो का विस्तार कर उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करने और इन नए प्रोडक्ट्स के साथ घर के कार्यों को संभालना, आसान बनाने के लिए तैयार हैं।''
Advertisement

वॉशिंग मशीन
Black+Decker वॉशिंग मशीन सीरीज में 6 किलोग्राम और 8 किलोग्राम कैपेसिटी वाली दो फ्रंट लोड मशीन और 7.5 किलोग्राम कैपेसिटी वाली एक टॉप लोड वॉशिंग मशीन शामिल है। फ्लैगशिप फ्रंट लोड मशीन सेगमेंट में बीएलडीसी मोटर, हैक्स-नेट क्रिस्टल डिजाइन का एडवांस्ड टब और ट्रिपल वैलोसिटी जेट सिस्टम दिया गया है। इन मशीन में बिल्ट-इन हीटर, फैब्रिक स्मार्ट वॉश प्रोग्राम और साफ ड्रम क्लीन जैसे फीचर्स  दिए गए हैं।
Advertisement

एयर कंडीशनर्स
ब्लैक+डेकर ने 1.5 टन और 2.0 टन के एयर कंडीशनर्स के 3 मॉडल पेश किए हैं, जिनमें 1.5 टन एसी के दो वेरिएंट और और 2.0 टन का एक वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने अपने नए एसी में कंफर्ट, मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ इन्फिनिटी इंपेलर, कैड सेंसर, क्वाड कन्वर्टिबल और आर32ईको फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट को प्रदान किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Decker, Air Conditioner, Washing Machine

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.