Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू

अगर आप 50 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में बेहतरीन डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2026 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Thomson Alpha 50 inch इंच की फुल HD LED डिस्प्ले से लैस किया गया है।
  • Kodak 50 inch QLED Full HD डिस्प्ले वाला टीवी Smart Linux TV पर चलता है।
  • Toshiba V37SP 50 inch स्मार्ट टीवी में QLED Full HD डिस्प्ले दी गई है।

Thomson Alpha 50 inch TV में LED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Thomson

अगर आप 50 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में बेहतरीन डील्स मिल रही हैं। सेल के दौरान Blaupunkt,  Kodak, Thomson, Toshiba और Realme जैसे 50 इंच स्मार्ट टीवी को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर में क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए 50 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली डील्स से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Thomson Alpha 50 inch TV
Thomson Alpha 50 इंच की फुल HD LED डिस्प्ले से लैस किया गया है। यह टीवी स्मार्ट Linux पर काम करता है। फ्लिपकार्ट पर यह टीवी ₹23,399 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के जरिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,358 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹21,041 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा टीवी देने पर ₹9,200 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी यह एक्सचेंज में दिए गए टीवी की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Kodak 50 inch TV
Kodak 50 inch QLED Full HD डिस्प्ले वाला टीवी Smart Linux TV पर काम करता है। सेल के दौरान यह स्मार्ट टीवी ₹23,399 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर  ₹2,358 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹21,041 हो जाएगी।

Blaupunkt Sigma 50 inch TV
Blaupunkt Sigma 50 inch टीवी ई-कॉमर्स साइट पर ₹24,399 में मिल रहा है। इस टीवी में 50 इंच की QLED Full HD डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी Smart Linux TV पर चलता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,408 डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹21,991 हो जाएगी।

Toshiba V37SP 50 inch TV
Toshiba V37SP 50 inch स्मार्ट टीवी में QLED Full HD डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी Smart VIDAA TV 2026 पर चलता है। इसमें QLED कलर, REGZA इंजन, REGZA इटेंलीजेंस+, गेम मोड और REGZA पावर ऑडियो को शामिल किया गया है। फिलहाल यह टीवी फ्लिपकार्ट पर ₹29,990 में लिस्टेड है। हालांकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,537 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹24,453 हो जाएगी।

Advertisement

Realme TechLife 50 inch TV
Realme TechLife 50 inch Ultra HD 4K LED डिस्प्ले से लैस किया गया है। यह टीवी फ्लिपकार्ट पर ₹30,649 में लिस्ट किया गया है। बिग बिलियन डेज में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,929 हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.