सिर्फ 11,691 रुपये में मिल रहा 30 हजार वाला 43 इंच बड़ा स्मार्ट टीवी, फ्लिपकार्ट पर अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर

ऑफर की बात करें तो Flipkart पर SPL 109 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android Based TV फिलहाल 56 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी प्रभावी कीमत 29,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • 43 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी महज आधे से भी कम दामों में मिल रहा है।
  • SPL 43 inch Full HD LED Smart TV में 43 इंच की फुल HD डिस्प्ले है।
  • SPL 43 inch Full HD LED Smart TV पर बैंक ऑफर मिल रहा है।

Photo Credit: Flipkart

कौन नहीं चाहता कि उसके घर में बड़ा टीवी हो। मगर बजट में न आना एक अहम वजह बन जाता है। अगर आप भी अपने लिए बड़ा टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह अब मुमकिन होने वाला है। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट इस समय 43 इंच स्मार्ट टीवी पर बेहतरीन ऑफर की पेशकश कर रही है। इस ऑफर की बदौलत 43 इंच जैसी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी महज आधे से भी कम दामों में आपका हो जाएगा। वहीं अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो डील और भी ज्यादा किफायती हो सकती है। आइए जानते हैं कि इस स्मार्ट टीवी को सस्ते में कैसे खरीदा जाए।
 

SPL 109 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android TV पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो Flipkart पर SPL 109 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android Based TV फिलहाल 56 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी प्रभावी कीमत 29,990 रुपये है।
 

SPL 43 inch Full HD LED Smart TV पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर की बात करें तो फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 43 इंच टीवी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट यानी कि 3,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। हालांकि इसके लिए न्यूनतम 5 हजार रुपये की खरीदारी करनी जरूरी है। बैंक ऑफर लगाने के बाद 1299 रुपये कम होकर कीमत 11,691 रुपये तक हो सकती है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। अगर ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो यह टीवी 805 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई देकर भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इस टीवी के साथ एक साल की वारंटी प्रदान कर रही है।
Advertisement
 

SPL 43 inch Full HD LED Smart TV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो SPL 43 inch Full HD LED Smart TV में 43 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 X 1080 पिक्सल, 6:09 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्ट फीचर्स के तौर पर यह Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड पर काम करता है। साउंड सिस्टम के लिए यह 20W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.