Apple One में मिलेगा Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade, भारत में सब्सक्रिप्शन की यह है कीमत

Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और 50GB iCloud storage यह सभी सुविधा Apple One Individual का हिस्सा हैं। यदि आप Apple One Family में अपग्रेड करते हैं, तो आपको 200 जीबी आईक्लॉड स्टोरेज प्राप्त होगी और बाकि सभी बेनेफिट्स का इस्तेमाल घर के 6 सदस्य कर सकेंगे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade हैं Apple One का हिस्सा
  • Apple One Family में मिलेगा 200 जीबी iCloud स्टोरेज
  • Apple News+ व Apple Fitness+ हैं Apple One Premier का हिस्सा

Apple One सभी ऐप्पल डिवाइस में होगा उपलब्ध

Apple One को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत यूज़र्स को एक-साथ सभी iPhone सर्विस मुहैया कराई जाती है। कंपनी ने मंगलवार को आयोजित इवेंट के दौरान Apple One सब्सक्रिप्शन को पेश किया, जिसमें Spotify कॉम्पिटिटर Apple Music, स्ट्रीमिंग वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म Apple TV+, गेमिंग सब्सक्रिप्शन Apple Arcade, क्लॉड स्टोरेज में iCloud, फिटनेट के लिए Apple Fitness+ (यह सुविधा भारत में नहीं है) और न्यूज़ व मैगज़िन सर्विस के लिए Apple News+ (यह सुविधा भारत में नहीं है) आदि शामिल हैं। ऐप्पल वन तीन अलग टायर में उपलब्ध होगा, पहला Apple One Individual, जिसकी कीमत प्रति माह 195 रुपये है। दूसरा Apple One Family, जिसकी कीमत प्रति माह 365 रुपये है और तीसरा Apple One Premier, हालांकि यह सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है।

Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और 50GB iCloud storage यह सभी सुविधा Apple One Individual का हिस्सा हैं। यदि आप Apple One Family में अपग्रेड करते हैं, तो आपको 200 जीबी आईक्लॉड स्टोरेज प्राप्त होगी और बाकि सभी बेनेफिट्स का इस्तेमाल घर के 6 सदस्य कर सकेंगे। Apple One Premier के साथ, आईफोन मेकर कंपनी ने Apple News+, Apple Fitness+ और 2TB iCloud storage को भी शामिल किया है। जहां पहले दो टायर भारत समेत 100 देशों में उपलब्ध है, वहीं Premier केवल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके और यूएस में ही सीमित है।

यदि आप अपने ऐप्पल वन सब्सक्रिप्शन का भुगतान Apple Card से करते हैं, तो आपको 3 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

आपको बता दें, अलग से ऐप्पल म्यूजिक की कीमत छात्रों के लिए 49 रुपये प्रति माह है, वहीं इंडिविजुअल के लिए यह कीमत 99 रुपये प्रति माह है और 6 सदस्यों के साथ फैमिली के लिए इसकी कीमत 149 रुपये है। ऐप्पल टीवी+ और ऐप्पल आर्केड की कीमत 99 रुपये प्रति माह है। आईक्लॉड की कीमत 75 रुपये प्रति माह है जिसमें 50 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, 200 जीबी स्टोरेज की कीमक 219 रुपये प्रति माह है और 2 टीबी स्टोरेज की कीमत 749 रुपये प्रति माह है।
Advertisement

सभी एप्पल वन सब्सक्रिप्शन बंडल ऑटम 2020 से दुनिया भर में उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.