अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर एसी, फ्रिज, कूलर समेत कई घरेलू गैजेट पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 13:25 IST
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही देश में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट एसी, फ्रिज, कूलर और पंखे समेत कई दूसरे घरेलू गैजेट पर छूट की पेशकश कर रहे हैं। टेलीविजन और वाशिंग मशीन पर भी ई-कॉमर्स साइट डिस्काउंट दे रही हैं। सोमवार से फ्लिपकार्ट ने 'कूलिंग डेज ऑफर' जबकि अमेज़न इंडिया ने अप्लायंस सेल शुरू की है।

फ्लिपकार्ट के कूलिंग डेज ऑफर के तहत एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, कूलर और पंखों पर डिस्काउंट मिल रहा है। अमेज़न इंडिया ने अब मेगा मोबाइल सेल के बाद अप्लायंस सेल शुरू की है जहां वेबसाइट कई प्रोडक्ट पर छूट दे रही है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर यह सेल बुधवार तक चलेगी।
Advertisement

सोमवार से बुधवार तक चलने वाली अमेज़न अप्लांयस सेल में ग्राहक टीवी, फ्रिज, एयरकंडीशनर और वाशिंग मशीन पर छूट का फायदा उठा सकते हैं।

अमेज़न पर इस छूट के तहत खरीददारी करने वाले यूजर बुधवार तक एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि अप्लायंस सेल में उपलब्ध प्रोडक्ट पर मिल रही छूट सीमित समय तक के लिए है जो प्रोडक्ट उपलब्ध रहने तक वैध है।
Advertisement

इस सेल के तहत माइक्रोमैक्स के 43 इंच फुल-एच़डी एलईडी टीवी को 21,999 रुपए (ओरिजिनल कीमत- 39,990 रुपये) जबकि सोनी ब्राविया 22 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी को 12,299 रुपये (ओरिजिनल कीमत- 15,400 रुपये), एलजी 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 18,990 (ओरिजिनल कीमत 29,900 रुपये), पैनासोनिक 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 18,849 रुपये (ओरिजिनल कीमत- 27,400 रुपये) पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

इसके अलावा अमेज़न की अप्लायंस सेल में ओनिडा की फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन 13,142 रुपये (ओरिजिनल कीमत- 19,450 रुपये), 5 स्टार रेटिंग वाला वोल्टास 1.5 टन स्पलिट एसी 31,487 रुपये (ओरिजिनल कीमत- 45,590 रुपये), ओनिडा फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (6.5 किलोग्राम) 13,142 रुपये (ओरिजिनल कीमत- 19,450 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट के कूलिंग डेज ऑफर के तहत यह ई-कॉमर्स वेबसाइट सैनसुई, व्हर्लपूल, एलजी, वोल्टास, हिटाची और बजाज जैसे कई प्रोडक्ट पर ऑफर दे रही है।
Advertisement

बात करें एयर कंडीशनर की तो सैनसुई के 1.5 टन 5 स्टार स्पलिट और सैनसुई 1 टन 5 स्टार स्पलिट एसी क्रमशः 23,990 और 19,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा इस सेल में व्हर्लपूल 245 डबल डोर रेफ्रिजरेटर 17,990 रुपये जबकि गोदरेज 185 लीटर सिंगल डोर फ्रिज 12,990 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पंखों पर भी 10 से 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.