Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च: म्यूजिक, वीडियो कॉलिंग से CCTV तक, सब एक जगह!

Amazon ने भारत में Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। Amazon Echo Show 11 में फुल HD रिजॉल्यूशन वाला 11-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) में HD रिजॉल्यूशन के साथ 8.7-इंच की स्क्रीन मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च
  • Omnisense सेंसर और AZ3 Pro चिप के साथ
  • स्मार्ट होम कंट्रोल और Alexa सपोर्ट मौजूद

Echo Show 8 (Gen 4) स्मार्ट डिस्प्ले की भारत में कीमत 23,999 रुपये है

Photo Credit: Amazon

Amazon ने भारत में अपने नए स्मार्ट डिस्प्ले Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों डिवाइस Alexa के साथ आते हैं और स्क्रीन, ऑडियो व सेंसर टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ते हैं। कंपनी के मुताबिक, नए Echo Show स्मार्ट डिस्प्ले का फोकस स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और डेली टास्क मैनेजमेंट को ज्यादा आसान बनाने पर है। Echo Show 11 में 11-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) में 8.7-इंच की स्क्रीन मिलती है। दोनों ही डिवाइस में एज-टू-एज ग्लास और पतले बेजल्स दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Echo Show 11 को भारत में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। दोनों डिवाइस Graphite और Glacier White कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। इन्हें Amazon.in, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स जैसे Reliance Digital और Croma से खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Amazon Echo Show 11 में फुल HD रिजॉल्यूशन वाला 11-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) में HD रिजॉल्यूशन के साथ 8.7-इंच की स्क्रीन मिलती है। कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन और थिन बेजल्स स्क्रीन एरिया को ज्यादा बड़ा महसूस कराते हैं। साथ ही इनमें ऐसे एम्बिएंट विजुअल्स दिए गए हैं, जो आसपास के माहौल के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाते हैं।

परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के लिए दोनों स्मार्ट डिस्प्ले Amazon के कस्टम AZ3 Pro चिप पर काम करते हैं। इसी चिप के साथ Omnisense नाम का कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसे कंपनी Ambient AI कहती है। इसमें मोशन, प्रेजेंस और टेम्परेचर डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई कमरे में एंटर करता है तो यह अपने आप कम्पैटिबल स्मार्ट लाइट्स ऑन कर सकता है या कमरे का तापमान बढ़ने पर AC या फैन से जुड़ा रूटीन ट्रिगर कर सकता है। इन सभी रूटीन को Alexa ऐप के जरिए सेट किया जा सकता है।

ऑडियो के मामले में Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) में नया ऑडियो आर्किटेक्चर दिया गया है। दोनों डिवाइस फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स और कस्टम वूफर के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप डीप बेस, क्लियर वोकल्स और रूम-फिलिंग स्पेशल ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। यूजर्स Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn और Audible जैसे प्लेटफॉर्म्स से म्यूजिक और ऑडियो कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

Advertisement

कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्ट डिस्प्ले में 13MP का कैमरा दिया गया है, जो सेंटर ऑटो-फ्रेमिंग और नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे Echo डिवाइसेज या Alexa ऐप यूज करने वालों के साथ वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा Drop In फीचर की मदद से यूजर्स अपने घर की निगरानी कर सकते हैं और कम्पैटिबल सिक्योरिटी कैमरा या वीडियो डोरबेल को कनेक्ट कर एक साथ चार लाइव फीड्स तक देख सकते हैं।

प्राइवेसी को लेकर Amazon ने बताया है कि Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) में कई लेयर्स के कंट्रोल दिए गए हैं, जिनमें माइक्रोफोन ऑफ बटन, कैमरा कंट्रोल्स और Alexa ऐप में वॉइस रिकॉर्डिंग देखने व डिलीट करने का ऑप्शन शामिल है। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि ये नए Echo Show स्मार्ट डिस्प्ले भविष्य में भारत में उपलब्ध होने वाले Alexa+ जेनरेटिव AI असिस्टेंट के साथ भी कम्पैटिबल होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.