Amazon Echo Dot (5th Gen) हुआ लॉन्च, ऑफर से सिर्फ 4,999 रुपये में खरीदने का मौका, जानें क्या कुछ है खास

Amazon के Echo Dot (5th Gen) में सर्कुलर शेप और बेस में एक रिंग इंडिकेटर लाइट दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने भारत में Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च कर द
  • Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर की कीमत 4,999 रुपये है।
  • Amazon Echo Dot (5th Gen) में सर्कुलर शेप और बेस में रिंग इंडिकेटर है।

Amazon Echo Dot 5th Gen में 1.73 इंच का सिंगल स्पीकर सेटअप है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने भारत में Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत में वाले इस एंट्री लेवल स्मार्ट स्पीकर में फीचर्स के मामले में काफी बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर में बेहतर साउंड क्वालिटी और Alexa लोकप्रिय वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। ग्लोबल लेवल पर नया Echo Dot स्मार्ट स्पीकर दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें ज्यादा किफायती स्टैंडर्ड वेरिएंट और दूसरा ज्यादा महंगा क्लॉक वेरिएंट शामिल है, जिसमें फ्रंट में LED क्लॉक डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Amazon Echo Dot (5th Gen) की कीमत और उपलब्धता


Amazon Echo Dot (5th Gen) के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 4,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इंट्रोडक्ट्री पीरियड के बाद Echo Dot (5th Gen) भारत में 5,499 रुपये में मिलेगा। वहीं ज्यादा महंगे क्लॉक के साथ Echo Dot (5th Gen) Clock को भारत में लिस्टेड नहीं किया गया है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है।
 

Amazon Echo Dot (5th Gen) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Amazon के Echo Dot (5th Gen) में सर्कुलर शेप और बेस में एक रिंग इंडिकेटर लाइट दी गई है। यह डिजाइन के मामले में पहले वाले Amazon Echo Dot (4th Gen) जैसा है। स्मार्ट स्पीकर में बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर, अल्ट्रासाउंड मोशन डिटेक्शन और बेहतर साउंड क्वालिटी जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए नया इको डॉट, एलेक्सा का इस्तेमाल करके डायरेक्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz) का यूज करता है। इससे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्लेयर आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्ट स्पीकर में 1.73 इंच का सिंगल स्पीकर सेटअप है। इसका इस्तेमाल कम्युनिकेशन और ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए एलेक्सा ऐप के साथ हो सकता है। यूजर्स कंपेटिबल स्मार्ट होम और IoT डिवाइसेज को कंट्रोल करने के लिए Echo Dot (5th Gen) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें म्यूजिक कंट्रोल और अलार्म स्नूज करने के लिए गेस्चर (टैप) कंट्रोल , प्राइवेसी के लिए एक फिजिकल माइक्रोफोन म्यूट बटन और कंपेटिबल अमेजन ईरो राउटर के साथ वाई-फाई एक्सटेंडर के तौर पर इको डॉट का इस्तेमाल करना शामिल है। Echo Dot (5th Gen) के लिए पावर एडेप्टर बॉक्स दिया गया है। स्पीकर सिर्फ पावर सोर्स से कनेक्ट होने पर ही काम करता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Echo Dot (5th Gen) with clock

Color

Blue, White

Network connectivity

Wi-Fi and Bluetooth

Display included

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Compact, desktop-friendly design
  • Temperature and motion-detection sensors
  • Stable, reliable Wi-Fi connectivity
  • Decent sound for a device of this size
  • Bad
  • Tap controls and functions don't work very well
  • 3.5mm audio-out port removed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

मॉडल

Echo Dot (5th Gen)

कलर

Black, Blue, White

Network connectivity

Wi-Fi and Bluetooth

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart Speaker

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.