Airtel DTH vs Tata Sky: किस कंपनी का सेटअप बॉक्स है बेस्ट, जानें, प्राइस और फीचर्स

Airtel Digital TV सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,300 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Tata Sky कनेक्शन लेने के लिए शुरुआती सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2021 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1300 रुपये से शुरू होती है
  • 1,499 रुपये से शुरू होते हैं Tata Sky के सेट-टॉप बॉक्स
  • दोनों कंपनियों के पास स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स भी उपलब्ध हैं

Airtel HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1300 रुपये है

Airtel Digital TV और Tata Sky भारत में दो बड़े DTH (डायरेक्ट-टू-होम) सर्विस प्रोवाइडर्स हैं। दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को कई ऑफर्स  देती हैं। एयरटेल डिज़िटल टीवी सेट-टॉप बॉक्स (Airtel Set-Top Box) की कीमत 1,300 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Tata Sky कनेक्शन लेने के लिए शुरुआती सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में आता है। दोनों सेट-टॉप बॉक्स HD होते हैं। दोनों कंपनियों ने अपने SD ऑनली सेट-टॉप बॉक्स को बेचना कुछ समय पहले से बंद कर दिया था। अब यदि आप भी नया कनेक्शन लेना चाह रहे हैं और दुविधा में हैं कि इनमें से कौन सा सर्विस प्रोवाइडर आपके लिए बेहतर हैं, तो चिंता न करें, हम आपको यहां Airtel Digital TV और Tata Sky कनेक्शन की सभी जानकारी दे रहे हैं। जानने के लिए आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।
 

Where to buy Airtel Digital TV, Tata Sky Set-Top Box

यूं तो आप इन दोनों कंपनियों के सेट-टॉप बॉक्स को रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं, लेकिन कंपनी इन्हें आधिकारिक तौर पर दो तरीकों से बेचती है। नंबर एक, आप सेट-टॉप बॉक्स को Airtel या Tata Sky कस्टमर केयर पर कॉल या एसएमएस के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका ऑलाइन खरीदने का है। Airtel ग्राहक Airtel Digital की वेबसाइट के जरिए अपना नया कनेक्शन ले सकते हैं और Tata Sky ग्राहक कंपनी के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपना सेट-टॉप बॉक्स बुक कर सकते हैं। हालांकि कनेक्शन लेने से पहले आपको इन दोनों कंपनियों के द्वारा दिए जाने वाली सर्विस, प्लान्स और ऑफर्स के बारे में जान लेना चाहिए।
Advertisement
 

Airtel Digital TV Set-Top Box price, offers

एयरटेल तीन तरीके के कनेक्शन और सेट-टॉप बॉक्स देता है। पहला सेट-टॉप बॉक्स है HD-High Definition, जिसकी कीमत 1,300 रुपये है। यह एक हाई-डेफिनेशन सेट-टॉप बॉक्स है और Dolby Digital साउंड सपोर्ट करता है। इसमें रिकॉर्ड एंड प्ले का विकल्प भी मिलता है।

दूसरा विकल्प Airtel Xstream Basic सेट-टॉप बॉक्स है। यह सेट-टॉप बॉक्स कई स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट मिलता है। आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल रिमोट की तरह कर सकते हैं और यह वॉयस सर्च भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।
Advertisement

तीसरा और सबसे प्रीमियम विकल्प है Airtel Xstream Premium सेट-टॉप बॉक्स। यह 5000 से अधिक प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आता है, जिनमें Hotstar, ZEE5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल हैं। इस सेट-टॉप बॉक्स के अन्य फीचर्स Basic सेट-टॉप बॉक्स के समान हैं, लेकिन इसकी कीमत 4,798 रुपये है। इसकी कीमत इसमें मिलने वाले OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और एयरटेल की प्रीमियम सर्विस के कारण ज्यादा है। तीनों सेट-टॉप बॉक्स पेरेंटल कंट्रोल फीचर से लैस आते हैं। Airtel इन तीनों कनेक्शन को ऑनलाइन खरीदते समय ADTV10 कोड लगाने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
 

Tata Sky Set-Top Box price, offers

वहीं, दूसरी ओर Tata Sky ग्राहकों को भी तीन विकल्प मिलते हैं। पहला Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। यह सेट-टॉप बॉक्स 3D कंपेटिबल है और Dolby Digital Surround साउंड सपोर्ट करता है। इसे ऑलाइन खरीदते समय TSKY150 कूपन कोड लगाने से आपको 150 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement

अगला बॉक्स Tata Sky Binge+ है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। यह एक स्मार्ट बॉक्स है, जो Basic बॉक्स में मौजूद सभी फीचर्स के साथ-साथ बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट सपोर्टेड वॉयस सर्च रिमोट से लैस आता है। इसमें Google Play से प्री-इंस्टॉल्ड  5000 से ज्यादा ऐप्स मिलते हैं। नए कनेक्शन के साथ Disney+ Hotstar, SonyLIV, ZEE5, Hungama Play, ErosNow समेत कुल 10 OTT ऐप्स का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसके अलावा इसमें 3 महीने के लिए Prime Video मेंबरशिप भी फ्री मिलती है। यदि आप इसे खरीदते समय TSKY200 कोड लगाएंगे, तो आपको फ्लैट 200 रुपये की छूट मिलेगी। 

आखिरी कनेक्शन Tata Sky+ सेट-टॉप बॉक्स है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसमें आपको किसी प्रकार के OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलते हैं, लेकिन नया कनेक्शन लेते समय Tata Sky+ के साथ आपको मुफ्त Amazon Fire TV Stick मिलेगी। बॉक्स रिकॉर्डिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बॉक्स में आप 625 घंटों तक का लाइव टीवी रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह बॉक्स स्टैंडबाय में भी आपके लिए सीरीज़ को रिकॉर्ड कर सकता है। आप इस बॉक्स में लाइव टीवी को रोक सकते हैं या पीछे कर सकते हैं। आप अपने हिसाब से किसी भी कैटेगरी या चैनल पर लॉक लगा सकते हैं। इसके अलावा यह बॉक्स आपको मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग चालू या रोकने का विकल्प भी देता है। इसमें ऑटो स्टैंडबाय, पेरेंटल कंट्रोल, डॉल्बी डिज़िटल सराउंड साउंड जैसे बेसिक फीचर्स भी मिलते हैं। यदि आप इस बॉक्स को खरीदते समय TSKY400 कोड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 400 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Airtel Digital TV Set-Top Box connection price, plans

यदि आप Airtel का HD सेट-टॉप बॉक्स लेते हैं, तो आपको शुरुआत में 1,300 रुपये सेट-टॉप बॉक्स के लिए और एक मंथली रेंटल प्लान के लिए पैसे देने होंगे। यहां आपको चुनने के लिए पांच पहले से बने पैकेज मिलते हैं। इनमें से पहला पैक 295 रुपये का है, जिसक 84 SD और 8 HD चैनल मिलते हैं। दूसरा पैक 300 रुपये का है, जिसमें कुल 97 SD चैनल मिलते हैं। तीसरा पैक 351 रुपये का है, जिसमें 130 SD चैनल मिलते हैं। चौथा पैक 375 रुपये का है, जिसमें 79 SD और 14HD चैनल मिलते हैं। आखिरी पैक 620 रुपये का है, जिसमें 108 SD और 46 HD चैनल मिलते हैं।

कनेक्शन लेते समय आपको सेट-टॉप बॉक्स की कीमत + पैक की कीमत का एक साथ भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए यदि आप 351 रुपये का पैक चुनते हैं, तो आपको 1,300 + 351 रुपये यानी कुल 1671 रुपये देने होंगे। आप इसे ऊपर बताए कूपन के जरिए और सस्ता खरीद सकते हैं। आपको पेमेंट के लिए दो विकल्प मिलेंगे। आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं या 'Pay At Delivery' विकल्प चुन कर भुगतान घर पर कर सकते हैं।
Advertisement

इसी प्रकार आप Xstream Basic या Premium बॉक्स भी खरीद सकते हैं। इनमें आपको 7 दिनों के लिए 462 रुपये रेंटल का पैक मुफ्त मिलेगा। इस पैक में 115 SD और 22 HD चैनल मिलते हैं। 7 दिनों के बाद आपको इस पैक की कीमत देनी शुरू करनी होगी। इसके अलावा एयरटेल आपको तीन सब्सक्रिप्शन विकल्प भी देगा, जिनमें OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन शामिल होंगे। इनकी  कीमत 499 रुपये, 849 रुपये और 1,599 रुपये हैं।
 

Tata Sky Set-Top Box connection price, plans

Tata Sky ग्राहकों को HD सेट-टॉप बॉक्स खरीदते समय चुनने के लिए कई पैकेज के विकल्प मिलते हैं। इनमें क्यूरेटेड पैक्स, रीजनल पैक्स और एड ऑन्स/ मिनी पैक्स शामिल हैं। आप जो भी पैक चुनते हैं आपको सेट-टॉप बॉक्स की कीमत के साथ उस पैक की कीमत भी देनी होगी।

इसी तरह आपको Tata Sky Binge+ और Tata Sky+ सेट-टॉप बॉक्स खरीदते समय भी पैकेज के विकल्प मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airte
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.