ACT Stream TV 4K एंड्रॉयड मीडिया स्ट्रीम बॉक्स अब 200 रुपये में आपका, यह है ऑफर

ACT Stream TV 4K एंड्रॉयड मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई चलाता है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी फ्लैश स्टोरेज है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 10:53 IST
ख़ास बातें
  • ACT Stream TV 4K एक एंड्रॉयड मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स है
  • इस बॉक्स में 3,000 से ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध हैं
  • बॉक्स को 200 रुपये प्रति माह के किराए पर खरीदा जा सकता है

ACT Stream TV 4K एंड्रॉयड मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स की कीमत 4,499 रुपये है

ACT Stream TV 4K मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स को अब मासिक किराये के आधार पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एसीटी का यह स्ट्रीमिंग बॉक्स एंड्रॉयड पर आधारित है। यह बॉक्स डॉल्बी ऑडियो और गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल के सपोर्ट के साथ आता है। यह एक 4K स्ट्रीमिंग बॉक्स है। क्योंकि यह एंड्रॉयड-आधारित है, इसलिए एसीटी स्ट्रीम टीवी 4के में 3,000 से अधिक एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। किराये के प्लान की बात करें तो ग्राहक अब इस एंड्रॉयड स्ट्रीमिंग बॉक्स को 200 रुपये प्रति माह विकल्प और 1,000 रुपये विकल्प के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि 1,000 रुपये प्लान छह महीनों के लिए मिलता है। इसमें यूजर को एक महीने का फायदा होता है। ग्राहक इस बॉक्स को एक बार में 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस एंड्रॉयड मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स में नए फीचर्स का भी इस्तेमाल कर रही है, जिनमें प्रीलोडेड अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स ऐड बिल, और भी बहुत कुछ शामिल है।

बॉक्स में चाहे यूज़र्स कोई भी प्लान चुनें, उन्हें एसीटी स्ट्रीम टीवी 4K बॉक्स को लेने के लिए 1,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यह राशि रिफंडेबल होती है, जिसमें कंपनी का दावा होता है कि कनेक्शन बंद करने पर यह राशि यूज़र को वापस मिल जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के पास 31 अगस्त तक एक अन्य ऑफर भी है, जो ग्राहकों को 100 से अधिक लाइव टीवी चैनलों और हर महीने अतिरिक्त 100GB डेटा का फायदा देगा।
Advertisement

एसीटी का कहना है कि यूज़र कम से कम 3 एमबिपीएस स्पीड में एसडी कंटेंट को बेहद आराम से स्ट्रीम कर सकता है और हाई-डेफिनेशन के लिए कम से कम 5 एमबिपीएस स्पीड सही मानी जाती है। यदि आपके पास कम से कम 25 एमबिपीएस स्पीड है तो आप HDR या 4K कंटेंट भी आराम से स्ट्रीम कर सकते हैं।

ACT Stream TV 4K Android स्ट्रीमिंग बॉक्स में अब प्रीलोडेड अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप शामिल है। इसके अलावा डिवाइस के जरिए नेटफ्लिक्स के लिए साइन अप करने का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यदि ग्राहक अपने एसीटी फाइबरनेट बिल के जरिए इस सर्विस का भुगतान करते हैं तो उन्हें कैशबैक भी मिलेगा।
Advertisement

ACT स्ट्रीम टीवी 4K में Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, Hooq और Hungama Play जैसे कई स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं। यह ग्राहकों को डिवाइस से कई तरह की सेवाओं की सदस्यता लेने की क्षमता प्रदान करता है, जिन्हें बाद में बिल में जोड़ा जाएगा। Google असिस्टेंट के होने से ग्राहक रिमोट पर असिस्टेंट बटन दबाकर कहीं से भी कुछ भी पूछ सकते हैं।
Advertisement

स्ट्रीमिंग बॉक्स HiSilicon 3798M V200 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी फ्लैश स्टोरेज है। यह डुअल बैंड 802.11ac वाई-फाई को सपोर्ट करता है। यह स्ट्रीमिंग बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई चलाता है। एसीटी स्ट्रीम टीवी 4K बॉक्स पर दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, एक एवी आउटपुट और एक माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट है, जो 64 जीबी तक का समर्थन करता है। इस सेवा का लाभ केवल एसीटी ग्राहक ही ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Act, Act media streaming box, android streaming box
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.