Acerpure Neo Series Smart TV 32, 43, 55, 65 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Acerpure इंडिया ने आज भारतीय बाजार में Acerpure Neo Series Smart TV लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Aspire 32 इंच और 43 इंच मॉडल में 60hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी ऑडियो है।
  • Acerpure Swift UHD LED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल शामिल हैं।
  • Acerpure Elevate QLED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं।

Acerpure Neo Series Smart TV में 43 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acerpure

Acerpure इंडिया ने आज भारतीय बाजार में Acerpure Neo Series Smart TV लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज को भारतीय घरों में स्मार्ट स्ट्रीमिंग, सिनेमैटिक विजुअल और इमर्सिव साउंड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। Neo लाइनअप में Aspire Neo, Swift Neo 4K LED और Elevate Neo QLED मॉडल शामिल हैं। 32 इंच से 65 इंच स्क्रीन साइज वाले नियो सीरीज टीवी Google TV 5.0 पर काम करते हैं। इन टीवी को गेमिंग और लाइफस्टाइल की जरूरतों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Acerpure Neo Series Smart TV के बारें में विस्तार से बता रहे हैं।

Acerpure Neo Series Smart TV Price


Acerpure Neo Elevate QLED टीवी सीरीज की शुरुआत 22,499 से होती है। Neo Series TV बिक्री के लिए Acerpure ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 सेल में फेस्टिव लॉन्च ऑफर भी हैं।

Advertisement

Acerpure Neo Series Smart TV Features & Specifications

Acerpure Aspire 32 इंच और 43 इंच मॉडल में 60hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी ऑडियो, 1GB RAM+8GB इनबिल्ट स्टोरेज और 30W स्पीकर शामिल मिलता है। वहीं Swift UHD LED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल सिनेमैटिक साउंड और बेहतर स्ट्रीमिंग के साथ डॉल्बी एटमॉस, 2GB RAM+16GB स्टोरेज, एआईपीक्यू, एएलएलएम, वीआरआर, एमईएमसी और फिल्ममेकर मोड और कराओके जैसे लाइफस्टाइल मोड से लैस हैं। जबकि Elevate QLED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच फ्लैगशिप मॉडल में क्यूएलईडी क्लैरिटी, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, एमईएमसी, एएलएलएम, वीआरआर, एआईपीक्यू, गेमपैड सपोर्ट और 40W स्पीकर सिस्टम शामिल हैं।

Advertisement

ये टीवी एंड्रॉयड 14 के साथ Google TV 5.0, पर्सनलाइज इंटरफेस, हजारों ऐप्स और गूगल एसिस्टेंट के वॉयस कंट्रोल प्रदान करते हैं। साउंड सेटअप के लिए Aspire में डॉल्बी ऑडियो (30W) है, वहीं Swift और  Elevate (40W) डॉल्बी एटम्स शामिल है। Aspire 16.7 मिलियन कलर प्रदान करता है, जबकि Swift और  Elevate वाइब्रेंट कलर के लिए 1.07 बिलियन कलर्स के साथ आता है।

ऐप्स, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के लिए 2GB तक RAM और 16GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। गेमिंग के लिए ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड), VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट), MEMC (मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपंसेशन) और गेमपैड प्लग-एंड-प्ले सपोर्ट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में फिल्ममेकर मोड, एआई कंटेंट क्रिएटर और बिल्ट-इन कराओके आदि शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल वाई-फाई, ब्लूटूथ, क्रोमकास्ट, सैटेलाइट ट्यूनर, तीन एचडीएमआई 2.0 और दो यूएसबी 2.0 पोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.