Acer ने 32, 43, 50 और 55 इंच डिस्प्ले में बजट स्मार्ट टीवी किए लॉन्च, Android 11 के साथ कीमत सिर्फ 14,999 रुपये से शुरू

Acer ने मंगलवार को भारत में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एक नया किफायती आई-सीरीज टीवी लॉन्च किया है। यह टीवी बल्क में कंटेंट प्रदान करने का दावा करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Acer ने भारत में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले टीवी लॉन्च किए हैं।
  • Acer स्मार्ट टीवी 32 इंच, 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच मॉडल में हैं।
  • Acer I-सीरीज टीवी की कीमत 14,999 रुपये से शुरू है।
टेक दिग्गज Acer ने मंगलवार को भारत में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एक नया किफायती आई-सीरीज टीवी लॉन्च किया है। यह टीवी बल्क में कंटेंट प्रदान करने का दावा करता है। आई-सीरीज 4 डिस्प्ले साइज में उपलब्ध होगी। 32 इंच के मॉडल में हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले रेजोल्यूशन है, जबकि 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच मॉडल अल्ट्रा हाई डेफिनिशन डिस्प्ले में लॉन्च किए गए हैं। सभी मॉडल ड्यूल बैंड वाईफाई और टू-वे ब्लूटूथ फीचर के साथ आते हैं। इनमें पावरफुल 30-वाट स्पीकर सिस्टम दिया गया है और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। 
 

कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Acer I-सीरीज स्मार्ट टीवी की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बताया कि 14,999 रुपये से शुरू होने वाले टीवी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं। 

भारत में Acer ब्रांड बनाने वाली इंडकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ आनंद दुबे ने आईएएनएस को बताया कि "आई-सीरीज के साथ हम बेहतरीन क्वालिटी वाले टेलीविजन की तलाश करने वाले ग्राहकों के सामने बहुत मजबूत ऑप्शन का एक सेट पेश कर रहे हैं जो न सिर्फ उनकी मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करते हैं बल्कि उन्हें अन्य उद्देश्यों के लिए भी अपने टीवी का उपयोग करने के ऑप्शन प्रदान करते हैं।" 
Advertisement

उन्होंने कहा कि "चिपसेट को पिछली जनरेशन के प्रोडक्ट के मुकाबले में एक बड़ा अपग्रेड दिया गया है जो फोटो और साउंड आउटपुट पर एक बड़ा परफॉर्मेंस में सुधार देगा।" सीरीज फ्रेमलेस डिजाइन के साथ एज-टू-एज डिस्प्ले प्रदान करती है जो करीब बेजल-लेस डिस्प्ले प्रदान करती है। आई-सीरीज ने एक बड़े स्तर पर कलर गेमुट ​​+ के साथ फोटो क्वालिटी को भी काफी एडवांस किया है जो डिस्प्ले में एक बिलियन से ज्यादा कलर, HDR 10+, सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक-लेवल ऑग्मेंटेशन और 4K अपस्कलिंग और काफी कुछ प्रदान करता है। इस टीवी में दी गई शानदार टेक्नोलॉजी दर्शकों की आंखों के लिए ब्लू लाइट रिडक्शन के जोखिम को कम करने के लिए एक इनबिल्ट स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी प्रदान करती है। दुबे ने कहा कि कंपनी अगले एक महीने में नए मॉडल लॉन्च करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acer Smart TV, Cheapest Smart TV, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.