Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 भारत में आज होंगे लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, पुष्टी हो चुकी है कि Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। दोनों स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जून 2020 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 आज दोपहर 12 बजे होंगे लॉन्च
  • आज से दोनों स्मार्टफोन Flipkart और ऑफालइन रिटेलर्स पर हो जाएंगे उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी एम11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

Samsung Galaxy M11 होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा से होगा लैस

Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे। सैमसंग गैलेक्सी एम11 पिछले साल के Galaxy M10 स्मार्टफोन का अपग्रेड है, जबकि गैलेक्सी एम01 इस सीरीज़ के बिल्कुल नए बजट फोन के रूप में लॉन्च होगा। यह भी याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 को मूल रूप से यूएई में मार्च 2020 के अंत में लॉन्च किया जा चुका है और अब यह भारत में अपनी जगह बनाने आ रहा है। हालांकि, गैलेक्सी एम01 दक्षिण कोरियाई कंपनी की एक बिल्कुल नई पेशकश होगी। Samsung Galaxy M11 के बारे में हम काफी कुछ पहले से जाते हैं, लेकिन Galaxy M01 के बारे में ज्यादा जानकारी लीक या टीज़ नहीं हुई थी, सिवाय इसके डिज़ाइन और कुछ फीचर्स के। दोनों फोन आज Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy M11, Samsung Galaxy M01: price in India (expected)

मुंबई के एक रिटेलर के ट्वीट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम11 के दो स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है। पहला, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 10,999 रुपये होने का दावा है। दूसरा, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प, जिसकी कीमत 12,999 रुपये होने का दावा है। दूसरी ओर, Galaxy M01 की कीमत 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए 8,999 रुपये होने का दावा है। दोनों फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और इसके तुरंत बाद Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
 

Samsung Galaxy M11 specifications

हमारे पास गैलेक्सी एम11 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से है, क्योंकि कंपनी ने इसे हाल ही में यूनाइटेड अबर अमिरात (UAE) में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। यह जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिली थी। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है।

गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। Samsung ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम।
 

Samsung Galaxy M01 specifications (expected)

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एम01 के स्पेसिफिकेशन को विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के टीज़र से पता चलता है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी। यदि हम पहले की कुछ रिपोर्ट्स को देखें, तो Galaxy M01 में 5.7-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की भी बात कही गई है। इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.