Realme V5 चार रियर कैमरों के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

डुअल-सिम Realme V5 स्मार्टफोन Android 10 पर चलेगा और इसमें 6.5-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 720 चिपसेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme V5 को चीन में 3 अगस्त को किया जाएगा लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच कैमरा से लैस होगा नया रियलमी फोन
  • MediaTek Dimensity 720 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम के साथ आएगा

Realme V5 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा

Realme V5 अगले महीने 3 अगस्त को नई V-सीरीज़ के पहले मॉडल के रूप में लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, आगामी स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ टीज़ किया गया है। रियलमी वी5 चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन नए लॉन्च किए गए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 720 चिपसेट पर काम करेगा और 8 जीबी तक रैम से लैस होगा। इसके अलावा, यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भी लिस्ट किया गया है।

आधिकारिक रियलमी वीबो अकाउंट ने Realme V5 की लॉन्च तिथि की घोषणा करते हुए टीज़र पोस्ट किए हैं। लॉन्च 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे सीएसटी एशिया (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च होगा। साझा किए गए टीज़र्स से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी कैमरा के लिए फोन होल-पंच कटआउट के साथ आएगा, जो अब मिड-रेंज स्मार्टफोन में दिखाई देना आम बात हो गई है। कंपनी ने अपने चाइना पोर्टल पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई है।

Realme V5 की लॉन्च की तारीख अभी कुछ ही दिन दूर है, लेकिन रियलमी ने चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट TMall के जरिए इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और जैसा कि हमने ऊपर बताया की फोन की पहली बिक्री 3 अगस्त को दोपहर 3:15 बजे (सीएसटी एशिया) शुरू होगी। TMall लिस्टिंग से और भी कई स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। रियलमी वी5 को सिल्वर, ब्लू और ग्रीन रंग के विकल्पों में दिखाया गया है।

Realme V5 specifications (expected)
ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) रियलमी वी5 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डिइमेंसिटी 720 चिपसेट पर काम करेगा और 6 जीबी और 8 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। Realme V5 में 5G सपोर्ट भी होगा, जिसे पिछले हफ्ते टीज़ किया गया था।

तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है रियलमी वी5 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग सेंसर होगा। हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
Advertisement

लिस्टिंग में केवल इतने ही स्पेसिफिकेशन का पता चलता है, लेकिन नए स्मार्टफोन को कुछ समय पहले TENAA लिस्टिंग में लिस्ट हुए एक रियलमी फोन के साथ जोड़ा गया था, जिससे पता चला था कि फोन के रियर सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। इसके फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली थी कि फोन में 4,900mAh की बैटरी होगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.