आज से UEFA Euro 2020 की शुरुआत, Google ने बनाया खास रंगीन Doogle

UEFA Euro 2020 टूर्नामेंट पिछले साल आज ही के दिन शुरू किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इस वजह से साल 2020 वाला टूर्नामेंट अब इस साल 2021 में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 जून 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • UEFA Euro 2020 को फुलबॉल का मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है
  • टूर्नामेंट का पहला मैच इटली और तुर्की के बीच होगा
  • UEFA Euro 2020 टूर्नामेंट एक साल देरी से खेला जा रहा है
UEFA Euro 2020 की शुरुआत स्थानीय समयानुसार आज 11 जून 2021 शुक्रवार से होने जा रही है और इस मौके पर Google ने अपने होम पेज पर इस टूर्नामेंट के लिए खास Doodle शेयर किया है। ब्राउजर पर गूगल का होमपेज ओपन करते ही आपको गूगल का खास रंगीन डूडल दिखाई पड़ेगा। हालांकि, आप सोच रहे होंगे कि साल 2021 में साल 2020 का टूर्नामेंट कैसे? दरअसल, यूईएफए यूरो 2020 का टूर्नामेंट पिछले साल आज ही के दिन शुरू किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इस वजह से साल 2020 वाला टूर्नामेंट अब इस साल 2021 में आयोजित किया जाएगा। बता दें, UEFA एक यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप है, इसे फुटबॉल का मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है।

आज 11 जून 2021 शुक्रवार को जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google ओपन करेंगे, तो आपको एक बड़ा ही आकर्षक और रंगीन Doodle नज़र आएगा। यह डूडल UEFA Euro 2020 टूर्नामेंट के आगाज को समर्पित है। इस डूडल में आप एक फुटबॉल का मैदान देख सकते हैं, जिसके बीचो-बीच फुटबॉल मौजूद है। दरअसल, यह डूडल में Google के O के रूप में फुटबॉल को दिखाया गया है। इसके अलावा डूडल में कुछ यूरोपियन शहरों के भी प्रदर्शित किया गया है। इन सब के अलावा डूडल में एक सिटी को भी जगह दी गई है, जो कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत को प्रदर्शित कर रही है।

आपको बता दें, फुलबॉल के इस वर्ल्डकप का पहला मैच इटली और तुर्की के बीच होगा, जो कि सुबह 12.30 बजे से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें, इस चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार होगा कि इन मैचों को 11 अलग-अलग देशों में खेला जाना है।

UEFA Euro 2020 टूर्नामेंट एक साल देरी से खेला जा रहा है। दरअसल, इस टूर्नामेंट को आज के दिन पिछले साल 2020 में शुरू होना था। लेकिन दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते इन खेलों को स्थगित कर दिया गया। इस वजह से UEFA Euro 2020 टूर्नामेंट का आयोजन साल 2021 में किया जा रहा है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.