JioGamesWatch गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च, गेमिंग का बदल जाएगा अनुभव

JioGames 2019 में शुरुआत के बाद से ही चालू है। यह एक गेमिंग सॉफ्टवेयर है जिसने प्लेयर्स से लेकर डेवलपर्स और पब्लिशर्स तक गेमिंग इकोसिस्टम के सभी लेवल को आकर्षित किया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 09:44 IST
ख़ास बातें
  • लाइव गेम फैलाने की सुविधा देकर JioGames के फीचर्स में विस्तार करता है।
  • कंपेटिबल डिवाइस वाले यूजर्स JioGamesWatch सर्विस का लाभ ले सकते हैं।
  • JioGamesWatch में एक बेहतर स्ट्रीम सेटिंग है।
देश की दिग्गज टेक कंपनी Reliance Jio एक नया गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जोड़कर अपने गेमिंग आर्किटेक्चर का विस्तार कर रही है। JioGamesWatch यूजर्स को लाइव गेमप्ले और वीडियो-ऑन-डिमांड (VOD) स्ट्रीमिंग समेत गेमिंग कंटेंट प्रदान करेगा। नया प्लेटफॉर्म गेमिंग लवर्स को आकर्षक गेम देखने का मौका प्रदान करेगा।

JioGames 2019 में शुरुआत के बाद से ही चालू है। यह एक गेमिंग सॉफ्टवेयर है जिसने प्लेयर्स से लेकर डेवलपर्स और पब्लिशर्स तक गेमिंग इकोसिस्टम के सभी लेवल को आकर्षित किया है। यह ऑनलाइन गेम, टूर्नामेंट और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ाने के मौके प्रदान करता है।

JioGamesWatch स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब गेमर्स को लाइव गेम फैलाने की सुविधा देकर JioGames के फीचर्स में विस्तार प्रदान करता है। इसे क्रिएटर्स को कम से कम लेटेंसी में किसी भी डिवाइस के साथ अपने कंटेंट को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए पावरफुल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। प्लेटफॉर्म JioGames के जरिए पहले से तैयार गेमिंग कंटेंट की लिस्ट को भी दिखाएगा। JioGames को नई स्ट्रीमिंग सर्विस में लाखों यूजर्स आने की उम्मीद है।

JioGamesWatch प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए बहुत सारे इंटरैक्टिव मौकों को लेकर आता है। जिसमें इमोशन के जरिए ऑडियंस पोल और फैन सपोर्ट शामिल हैं। प्लेटफॉर्म JioGames ऐप पर Android, iOS और सेट-टॉप-बॉक्स (STB) डिवाइस पर मौजूद है। यूजर्स क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर से वीओडी की मेंबरशिप ले सकते हैं।
Advertisement

प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को हाई डेफिनेशन में या मोबाइल स्ट्रीमिंग के लिए कई रेजॉल्यूशन ऑप्शन में गेम स्ट्रीम करने की सुविधा मिलती है। JioGamesWatch में एक बेहतर स्ट्रीम सेटिंग है और प्लेटफॉर्म पर कई क्रिएटर्स रिसोर्सेज उपलब्ध हैं। कंपेटिबल डिवाइस वाले यूजर्स भारत में JioGamesWatch सर्विस का लाभ ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Gaming, JioGamesWatch

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.