Real Money Games क्या हैं? आखिर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

भारत सरकार ने बाजार में तेजी से बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग को लेकर राज्यसभा में बिल पास कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 11:44 IST
ख़ास बातें
  • प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास कर दिया गया है।
  • बिल में ऑनलाइन मनी गेमिंग या उसके विज्ञापन पर बैन लगाने का प्रावधान है।
  • ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 से अब रियल मनी गेम्स को नुकसान होगा।

ऑनलाइन गेमिंग पिछले कुर्छ वर्षों से बहुत बढ़ गई है।

Photo Credit: Unsplash/JESHOOTS.COM

भारत सरकार ने बाजार में तेजी से बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग को लेकर राज्यसभा में बिल पास कर दिया है। इसमें रियल मनी गेम्स पर गाज गिरने वाली है, जिसको लेकर जोरों से चर्चा हो रही है। रियल मनी गेम्स वो हैं, जिनमें किसी भी प्रकार का जुआ या सट्टेबाजी के लिए पैसों का उपयोग होता है या फाइनेंशियल स्तर पर लोगों को नुकसान होता है। लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन मनी गेम्स पर बैन लगाते हुए कहा कि ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ाने के लिए मेकर्स को सहायता दी जाएगी, नई स्कीम लाई जाएंगी और अथॉरिटी बनाई जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि अब बिल से ऑनलाइन गेमिंग में क्या बदल जाएगा।

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 हुआ पास

Advertisement

राज्यसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास कर दिया। आपको बता दें कि इससे 1 दिन पहले यह बिल लोकसभा में भी पास हो चुका है। इस बिल का उद्देश्य ऐसे गेमिंग ऐप्स के जरिए लगने वाली लत, पैसों के नुकसान और फाइनेंशियल फ्रॉड पर रोक लगाना है।

Real Money Games क्या हैं?

Real Money Games में वो गेम्स आते हैं जो कि यूजर्स को सट्टेबाजी या जुआ के जरिए यूजर्स को पैसा लगाकर ज्यादा पैसा कमाने का मौका देते हैं। इन गेम्स पोकर और रमी जैसे गेम्स आते हैं और कई स्पोर्ट्स गेम्स भी इनमें आते हैं, जिनमें प्लेयर्स को पैसे का नुकसान होने का खतरा रहता है। हालांकि, BGMI, GTA, Call of Duty या Free Fire जैसे गेम्स रियल मनी में नहीं आते हैं। हालांकि, इन गेम्स में भी स्किन या अन्य टूल खरीदने के लिए पैसों का भुगतान होता है।

Advertisement

क्या है बिल


बिल में ऑनलाइन मनी गेमिंग (Real Money Games) या उसके एडवरटाइजमेंट पर बैन लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा इन्हें दिखाने या ऐड देने वालों को कैद या जुर्माना या दोनों हो सकता है। इस बिल में सभी प्रकार के ऑनलाइन जुआ या सट्टेबाजी की एक्टिविटी पर बैन लगाया गया है, जिसमें पोकर और रमी जैसे गेम शामिल हैं। बिल में ऑनलाइन मनी गेमिंग प्रदान करने वालों पर 3 साल तक की सजा या 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। वहीं मनी गेम का ऐड देने पर 2 साल तक की सजा या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं मनी गेम वाली फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने पर 3 साल तक की सजा या 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अगर अपराध बार-बार किया जाता है तो 3-5 साल तक की सजा और 2 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Advertisement

अनुपम मित्तल ने की बिल की आलोचना


Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल ने भारत में रियल मनी गेम्स पर बैन की आलोचना की है। लिंक्डइन पर शेयर की गई एक पोस्ट में मित्तल ने कहा कि हमने गुटखा पर बैन लगाया, लेकिन क्या लोगों ने इसे खाना बंद कर दिया है? भारत ने अभी-अभी रियल मनी गेमिंग पर भी बैन लगा दिया है। हमने एक ही झटके में उस सेक्टर को खत्म कर दिया जिसने, सालाना 27,000 करोड़ का जीएसटी अर्जित हुआ। 10,000 करोड़ से ज्यादा का एडवरटाइजमेंट रेवेन्यू मिला और स्किल के गेम्स में हजारों लोगों को नौकरी मिली। अधिकतर बैन का नतीजा आमतौर पर एक जैसा ही होता है, इससे सरकार को रेवेन्यू का नुकसान होगा। यूजर्स की सिक्योरिटी कम हो जाती है। इससे ब्लैक मार्केट का बढ़ावा मिलता है।

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 क्या है?

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाता है और उन गेम्स को प्रतिबंध करता है, जिनसे लत लगती है।

Advertisement

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 कहां पास हुआ है?

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 राज्य सभा और लोकसभा में पास हुआ है।

Real Money Games क्या हैं?

Real Money Games में वो गेम्स आते हैं, जिनमें पैस लगाकर पैसा कमाने का मौका मिलता है। इनमें सट्टेबाजी और जुआ आदी खेला जाता है।

Advertisement

Real Money Games पर भारत में प्रतिबंध है?

Real Money Games पर प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के जरिए प्रतिबंध लगाया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.