PUBG में Sanhok मैप का बदलेगा मिज़ाज, 22 जुलाई को मिलेगा नया अपडेट

PUBG में आने वाले नए Sanhok मैप के कुथ क्षेत्रों में गुफा, खंडहर और क्वारी जैसे एलिमेंट्स को जोड़ा गया है। क्वारी के ऊपर से गुजरने के लिए पुल को जोड़ा गया है। टीज़र वीडियो में बख्तरबंद ट्रक की एक झलक भी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 14:50 IST
ख़ास बातें
  • गुफा और खंडहर जैसे एलिमेंट्स के साथ Sanhok में किए जाएंगे कई बदलाव
  • PUBG Update 8.1 में नया डिकॉय ग्रेनेड और बख्तरबंद ट्रक भी होगा शामिल
  • 22 जुलाई को PC वर्ज़न और 30 जुलाई को Console वर्ज़न पर होगा रिलीज़

PUBG PC में 22 जुलाई और कॉन्सोल के लिए 30 जुलाई को जारी होगा अपडेट

PUBG प्लेयर्स को जल्द ही Sanhok मैप एक बदले अंदाज़ में दिखाई देगा। डेवलपर्स मैप में कुछ नए फीचर्स और सुधारों को टीज़ करने में लगे हुए हैं। ट्विटर पर एक छोटी क्लिप और हाल ही में 30 सेकंड की क्लिप के साथ आगामी बदलावों को टीज़ किया गया है और इसके साथ ही वर्ज़न 8.1 अपडेट के पैच नोट्स भी साझा किए गए हैं। इसमें क्षेत्रों में बदलाव, एक बख्तरबंद ट्रक और एक डिकॉय ग्रेनेड दिखाया गया है। ये नए फीचर्स 22 जुलाई को गेम के पीसी वर्ज़न में 8.1 अपडेट के हिस्से में जारी होगा और कॉन्सोल वर्ज़न में यह 30 जुलाई तक मिल जाएगा।

जैसा कि PUBG के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किए गए वीडियो में देखा गया है, मैप के कुथ क्षेत्रों में गुफा, खंडहर और क्वारी जैसे एलिमेंट्स को जोड़ा गया है। क्वारी के ऊपर से गुजरने के लिए पुल को जोड़ा गया है। इससे पहले खिलाड़ियों को इसके आसपास या इसके अंदर से जाना पड़ता था। वीडियो में बख्तरबंद ट्रक की एक झलक भी देखी जा सकती है। PUBG में आने वाले वर्ज़न 8.1 अपडेट के लिए पैच नोट्स में ट्रक और अन्य सभी बदलावों के साथ मैकेनिक्स और फंग्शन की जानकारी भी दी गई है। पैच नोट्स में कहा गया है कि यह एक लूट ट्रक है जो क्षतिग्रस्त होने पर छोटे या बड़े लूटने वाले कंटेनरों को गिराता है। इतना ही नहीं, पूरी तरह से नष्ट होने पर, यह बड़ी मात्रा में टॉप-टियर लूट देगा।
 

एक नया हथियार - डिकॉय ग्रेनेड - भी जोड़ा जाएगा। डिकॉय ग्रेनेड को जब फेंका जाता है, तो बंदूक की गोली की आवाजें पैदा होती हैं। इसे दुश्मनों को ध्यान भटकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि उन्हें लगे है कि प्लेयर या उसकी टीक कहीं और मौजूद है या हमला किसी अन्य दिशा से हो रहा है। यह आम ग्रेनेड की तरह दिखता है लेकिन इसमें एक पीला रंग का बैंड होता है।

इसमें कई अन्य छोटे बदलाव भी होंगे, जैसे मौसम में पहले की तुलना में कुछ बदलाव, मैप बैलेंसिंग, चैलेंज मिशन, गैस कैन में सुधार आदि। अपडेट 8.1 22 जुलाई को लाइव सर्वर पर उपलब्ध होगा और 15 जुलाई यानी आज से टेस्ट सर्वर पर मिलेगा।

वीडियो से यह भी पता चलता है कि ये नए फीचर्स और बदलाव 22 जुलाई को PUBG के पीसी वर्ज़न और 30 जुलाई से कॉन्सोल वर्ज़न में आएंगे। ये बदलाव PUBG Mobile को भी मिलेंगे या नहीं, यह देखना बाकी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG, PUBG PC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.