PUBG की पॉपुलेरिटी खतरे में, Valheim नाम का गेम दे रहा है टक्कर, जानें इसके बारे में सब कुछ

Counter-Strike: Global Offensive, GTA 5 और Dota 2 के बाद Valheim स्टीम के "Top Games (By Current Players)" चार्ट में चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2021 14:42 IST
ख़ास बातें
  • PUBG को Valheim नाम का गेम दे रहा है टक्कर
  • वाइकिंग थीम का सर्वाइवल गेम है Valheim
  • स्टीम में लॉन्च के दो हफ्तों के अंदर बिक चुकी है 20 लाख से ज्यादा कॉपी

Counter Strike, PUBG और GTA के बाद Valheim स्टीम चार्ट में चौथे नंबर पर है

Valheim गेमिंग की दुनिया में एक नया नाम है, जो अचाकन बेहद लोकप्रिय हो गया है। गेम की लोकप्रियता भले ही PUBG के बराबर न हो, लेकिन  इससे कम भी नहीं आंकी जा सकती। इस सर्वाइवल गेम ने Steam चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। Valheim को 2 फरवरी रिलीज़ किया गया था और फिलहाल गेम अर्ली एक्सेस पर है, लेकिन फिर भी लॉन्च के बाद केवल दो हफ्तों में गेम स्टीम पर 3.6 लाख से अधिक कॉन्करेंट प्लेयर्स हासिल करने में कामयाब रहा है।

SteamCharts के अनुसार, वाइकिंग-थीम वाला यह सर्वाइवल गेम कई मल्टीप्लेयर गेम्स की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। हैरानी होती है कि Counter-Strike: Global Offensive, GTA 5 और Dota 2 के बाद Valheim स्टीम के "Top Games (By Current Players)" चार्ट में चौथे नंबर पर है। बता दें कि स्टीमचार्ट के हिसाब से, PUBG को Valheim के बराबर (अधिकतम 3.6 लाख) कॉन्करेंट प्लेयर्स हासिल करने में तीन महीने का समय लगा था। 
Advertisement

Valheim एक वाइकिंग थीम वाला सर्वाइवल गेम है, जिसे 2 फरवरी को स्टीम अर्ली एक्सेस पर जारी किया गया था। लॉन्च के दो हफ्तों के अंदर गेम की 20 लाख कॉपी बिक गई थी। ऑनलाइन पीसी गेम Steam के जरिए 529 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल गेम केवल पीसी पर उपलब्ध है। Valheim को स्वतंत्र स्वीडिश गेम डेवलपर आयरन गेट एबी (Iron Gate AB) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह ओपन-वर्ल्ड सर्वाइवल और क्राफ्टिंग गेम है। Valheim की लोकप्रियता का एक कारण इसका आसान गेमप्ले मैकेनिज़्म भी है। Notes विरल 'संगीत नोट, प्रभावशाली प्रकाश व्यवस्था और पानी के प्रभाव आपको नॉर्स फंतासी में संलग्न रखते हैं।

गेम में आप एक छोटे से जंगल में अकेले गिरा दिए जाते हैं। गेम को सिंगल प्लेयर और को-ऑप PvE मैकेनिक्स दोनों तरीकों से खेला जा सकता है। PvE में आप अधिकतम 10 प्लेयर्स के साथ खेल सकते हैं। यदि आप नए हैं, तो ग्रुप के साथ खेलना फायदेमंद होता है, क्योंकि आप रणनीति के साथ खेलते हैं और आपको स्किल्स सुधारने का मौका मिलता है। क्योंकि यह एक सर्वाइवल गेम है, इसलिए स्किल्स जरूरी भाग है। गेम में आपको ज़िंदा रहने के लिए जानवरों का शिकार करना होता है। लकड़ियां और अन्य सामाग्री एकत्र करनी होती है। यदि आपको सर्वाइवल सिम्युलेटर गेम पसंद हैं, तो Valheim जरूर पसंद आना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.