PUBG New State गेम डाउनलोड करने से फोन खराब होने की आ रही है शिकायत, संभल कर करें इंस्टॉल

प्रभावित यूज़र्स में टिपस्टर मुकुल शर्मा (Mukul Sharma) भी शामिल है, जिन्होंने PUBG: New State इंस्टॉल करने के बाद ब्रिकिंग की समस्या की रिपोर्ट की।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 13:11 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State को भारत समेत 200 देशों में किया गया है रिलीज़
  • रिलीज़ के कुछ घंटों बाद से सामने आने लगी डिवाइस ब्रिक होने की समस्या
  • Android 12 पर चलने वाले डिवाइस के यूज़र्स कर रहे हैं शिकायतें

PUBG: New State को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

PUBG: New State, जो कल, यानी 11 नवंबर को दुनिया भर के कई देशों में रिलीज़ किया गया है, कथित तौर पर Android डिवाइसेस को ब्रिक कर रहा है। कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी है। ऐसा लगता है कि ब्रिक होने की समस्या बड़े पैमाने पर उन यूज़र्स ने देखी है, जिनका स्मार्टफोन Android 12 पर चल रहा है। हालांकि, यह कथित रूप से कुछ पुराने Android वर्ज़न पर चल रहे डिवाइसेस को भी प्रभावित कर रहा है। ये शिकायतें PUBG: New State के रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों बाद सामने आने लगी थी। गेमर्स को "नेक्स्ट-जनरेशन बैटल रोयाल" अनुभव देने का दावा करने वाले इस मोबाइल गेम की घोषणा फरवरी में की गई थी और यह Android, iPhone और iPad डिवाइसेस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

प्रभावित यूज़र्स में टिपस्टर मुकुल शर्मा (Mukul Sharma) भी शामिल है, जिन्होंने PUBG: New State इंस्टॉल करने के बाद ब्रिकिंग की समस्या की रिपोर्ट की। शर्मा ने कहा कि गेम ने उनके Oppo Find X2 Pro को हार्ड ब्रिक कर दिया था और वो बूट नहीं हो रहा था। हालांकि, बाद में शर्मा अपना डिवाइस वापस रिकवर करने में सफल हो गए।
Advertisement

उन्होंने 91Mobiles पर अपनी रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी कि समस्या तब सामने आई, जब PUBG: New State यूज़र्स को गेस्ट के रूप में या सोशल अकाउंट के जरिए साइन इन करने के लिए कहता है।

तीन बटनों में से किसी एक पर टैप करने से यह समस्या आ रही है और डिवाइस कुछ मिनटों के लिए बूट लूप में प्रवेश कर रहा है। शर्मा ने जानकारी दी कि उसके बाद डिवाइस पूरी तरह से फ्रीज़ (एक ही जगह पर अटक) गया।
Advertisement

हालांकि, ब्रिकिंग की समस्या सभी के लिए नहीं है, क्योंकि हम PUBG: New State गेम को पूरी तरह से लोड करने और इसे Android 12 पर चल रहे Pixel 4a स्मार्टफोन पर खेलने में सक्षम थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.